एक्सप्लोरर

'4 से लेकर 44 डिग्री में काम कर रहे नीतीश कुमार', JDU ने तेजस्वी यादव को घेरा, कर दी ये भविष्यवाणी

Bihar News: जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव कुछ भी कर लें उनका सपना साकार होने वाला नहीं है. बिहार की जनता नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 2025 को चाहती है.

Bihar Politics: हमारे नेता नीतीश कुमार चार से 44 डिग्री के टेंपरेचर (तापमान) में लगातार जनता का काम कर रहे. लोकसभा का जो चुनाव हुआ और विधानसभा का उपचुनाव हुआ उसमें जनता ने महागठबंधन को सिरे से खारिज कर दिया है. यह बातें जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कही. वे गुरुवार (20 फरवरी) को कैमूर पहुंचे थे. उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला किया.

'जनता स्थायी रूप से घर बैठा देगी'

उमेश कुशवाहा ने भविष्यवाणी कर दी कि तेजस्वी यादव कुछ भी कर लें उनका सपना साकार होने वाला नहीं है. बिहार की जनता उनको 2025 के विधानसभा चुनाव में स्थायी रूप से घर बैठा देगी. आगे उन्होंने पत्रकारों से कहा, "अभी आपने देखा कि लोकसभा के चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव में उनकी (आरजेडी) हालत क्या हुई. इसके पहले वह (तेजस्वी यादव) तरह-तरह की भविष्यवाणी कर रहे थे, जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन बिहार की जनता ने उनको बता दिया कि वह क्या चाहती है. बिहार की जनता नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में 2025 को चाहती है." 

'हम लोगों ने दो बार उनको मौका दिया लेकिन…'

उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे ही नेता हैं जो चार डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक में जनता के बीच जाने का काम कर रहे हैं. जब काम करने वाले लोग पर इस तरह बोलेंगे तो उनके (तेजस्वी यादव) माता-पिता के समय में कोई भी एक काम हुआ हो तो बता दीजिए. हम लोगों ने दो बार उनको मौका दिया लेकिन वह कोई काम नहीं किए. जनता सब समझ गई है. लोगों को भड़काने वालों पर जनता विश्वास करने वाली नहीं है.

बता दें कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार एनडीए की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है. लगातार एनडीए के नेता अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को उमेश कुशवाहा कैमूर के सर्किट हाउस पहुंचे थे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया. 

यह भी पढ़ें- 2025 के चुनाव से पहले पार्टी को झटका देंगे RJD के 2 विधायक? एक तस्वीर ने सबको हिलाया, टेंशन में तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget