एक्सप्लोरर

Karpoori Thakur Jayanti: कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर BJP को नहीं मिली जगह, सड़क पर बना दिया मंच, कुर्सी भी लगाई

Karpoori Thakur Birth Anniversary: बिहार बीजेपी की ओर से वीरचंद पटेल पथ पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मिलर ग्राउंड में होना था लेकिन यहां जेडीयू के कार्यकर्ताओं का कब्जा है.

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती बिहार की राजनीति के लिए काफी खास हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड जहां वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में बड़ा कार्यक्रम कर रही है तो महागठबंधन में शामिल होते हुए भी आरजेडी अलग से पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यक्रम कर रही है. उधर बीजेपी को जगह नहीं मिली जिसको लेकर सियासी बवाल मच गया है.

दरअसल, बीजेपी का मिलर स्कूल मैदान में कार्यक्रम के लिए जगह तय था, लेकिन जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा यहां लोगों के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई थी. इसके चलते बिहार बीजेपी की ओर से वीरचंद पटेल पथ पर ही कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. बड़े ट्रक पर मंच बनाकर सड़क के बीच में लगा दिया गया है. लोगों के बैठने के लिए सड़क पर ही मंच के सामने कुर्सी लगा दी गई है.

सम्राट चौधरी ने कहा- 'ये गुंडागर्दी है...'

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि डीएम की ओर से मिलर स्कूल मैदान का आदेश मिल चुका था. हम लोग पेमेंट भी कर चुके हैं, लेकिन जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के ही मैदान को कब्जा करके रखा है. डीएम को खाली कराना चाहिए था. अंत में हम लोग सड़क पर ही कार्यक्रम करने जा रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "मिलर स्कूल मैदान को खाली करना था लेकिन अभी तक खाली नहीं किया गया, यही गुंडागर्दी है. हम तो बार-बार कहते रहे हैं कि बिहार के लोकतंत्र के लिए नीतीश कुमार जी ने मजाक बनाया है."

बता दें कि जातीय गणना के अनुसार 36 प्रतिशत के करीब अतिपिछड़ा की आबादी है. जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिपिछड़ा समाज से आते हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए इस बार की कर्पूरी ठाकुर की जयंती खास बन गई है. बीजेपी समेत सभी पार्टियां इसे भुनाने में जुट गई हैं.

यह भी पढ़ें- Karpoori Thakur: रामनाथ ठाकुर से PM मोदी ने की बात, 'जननायक' के बेटे ने कहा- '36 साल का इंतजार खत्म'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget