एक्सप्लोरर

NEET Exam Paper Leak: 'नीट मामले पर कांग्रेस लोगों को भड़काने की कोशिश ना करे', बीजेपी नेता का बयान

NEET Exam: नीट एग्जाम पेपर लीक मामले में बीजेपी नेताओं ने साफ-साफ कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पूरे मामले को गंभीरता से देख रहे हैं. छात्रों के अधिकारों की रक्षा होगी.

NEET Exam Paper Leak: देशभर में नीट एग्जाम पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मचा है. मेडिकल छात्र एनटीए पर सवाल उठा रहे हैं. छात्रों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ग्रेस मार्क्स वाले 1563 अभ्यार्थियों के एग्जाम दोबारा कराने के लिए कहा है, लेकिन बिहार पुलिस की जांच में जो जले हुए पेपर मिले हैं, उस पर एनटीए अब तक खामोश क्यों है? इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार (16 जून) को अपनी प्रतिक्रिया दी है. दोनों नेताओं का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा विभाग पूरे मामले को गंभीरता से देख रहा है.  

मामले पर क्या बोले गिरिराज सिंह?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों और अभिभावकों के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की है. लगभग 1,563 उम्मीदवारों की इच्छा के अनुसार निर्णय लिया गया है, मुझे उम्मीद है कि धर्मेंद्र प्रधान इस मामले पर बहुत गंभीरता से काम करेंगे.

वहीं बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस बयानबाजी करके लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है. नीट परीक्षा में बैठने वालों के अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और हमारी सरकार ऐसा कर रही है. 

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि पूरे देश में नीट की परीक्षा 5 मई को हुई थी. उससे पहले ही रांची से केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कराने की कोशिश की जा रही है. कथित पेपर लीक मामले की जांच शुरू हुई तो कुछ पेपर जले हुए भी मिले, जिसकी सूचना ईओयू ने एनटीए को दे दी है, लेकिन एनटीए की ओर से अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से छात्रों में आक्रोश है.

इस मामले में बिहार पुलिस ने 13 आरोपियों को पकड़ कर जेल भेजा है. इन आरोपियों ने पेपर लीक मामले में कई राज उगले हैं. पहले इस मामले की जांच पटना पुलिस कर रही थी अब मामले को ईओयू के हवाले कर दिया गया है, ईओयू इसकी  जांच बारिकी से कर रही है. जिसमें कई तथ्य सामने आए हैं, हालांकि ईओयू का कहना है कि एनटीए की ओर से उन्हें सहयोग नहीं मिल रहा है. 

ये भी पढ़ेंः Nalanda Crime: सड़क किनारे पिता के सथा सोई किशोरी का हुआ रेप, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget