एक्सप्लोरर

Bihar Politics: BJP नेता संजय जायसवाल का तंज, बताया CM नीतीश को कौन सी बीमारी है, कहा- 'उसका कोई इलाज नहीं'

Patna News: सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर टिप्पणी की थी. सांसद संजय जायसवाल ने इस पर बयान दिया है. विशेष राज्य के दर्जे की मांक पर भी प्रतिक्रिया दी है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में जनसंख्या नियंत्रण पर टिप्पणी की थी. उनकी यह टिप्पणी काफी चर्चा में रही. बीजेपी ने उसे मुद्दा बनाया और पार्टी की महिला नेताओं ने उनके बयान को महिलाओं का अपमान बताया था. इसी मुद्दे पर बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने एक बार फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसा है. शुक्रवार (24 नवंबर) को उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं भी पेशे से डॉक्टर हूं. जिस तरह नीतीश कुमार को रात में सपना देखने और उस बात को दिन में बोलने की बीमारी है, उसका कोई इलाज नहीं है. नीतीश कुमार हाथी के दांत हैं.

'फाइनेंस कमीशन का फैसला बदल सकते थे एनके सिंह'

संजय जायसवाल ने नीतीश कुमार के विशेष राज्य के दर्जा वाले बयान पर कहा, 'एनके सिंह जेडीयू के सांसद थे. 14वीं फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन भी थे. क्यों नहीं एनके सिंह ने कमीशन के निर्णय को बदला? वह चाहते तो जो उसे वक्त हो गया था कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है. वह उसको वह बदल सकते थे. उन्होंने क्यों नहीं बदला. नीतीश कुमार जी हाथी के दांत हैं. खाने के कुछ और हैं और दिखाने के कुछ और हैं.

'आरक्षण के फैसले पर सरकार के साथ हैं'

संजय जायसवाल ने कहा, 'एनके सिंह की हिम्मत नहीं थी कि नीतीश कुमार अगर चाहते तो उनकी बात को वह टाल देते, क्योंकि नीतीश कुमार की पैरवी से ही वह 14वीं फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन बने थे. उसके बाद भी एनके सिंह ने उस निर्णय को नहीं बदला तो यह साफ है कि नीतीश कुमार का यह शिगूफा है. जमीन पर कुछ नहीं है.'

वहीं बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने के नीतीश सरकार के फैसले को संजय जायसवाल सही बताया. जायसवाल ने कहा, 'यह बहुत अच्छा फैसला है. हम इसका पूरी तरह समर्थन करते हैं. संविधान में पहले से 50% का आरक्षण है. सरकार ने जो किया है तो हम उसका समर्थन करते हैं.'

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने क्यों कहा PM मोदी 'अशुभ' हैं? लालू का नाम लेते हुए I.N.D.I.A गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल बाढ़: बिहार में 5000 लोग सुरक्षित जगह शिफ्ट, बांधों पर कड़ी निगरानी
नेपाल बाढ़: बिहार में 5000 लोग सुरक्षित जगह शिफ्ट, बांधों पर कड़ी निगरानी
नेपाल बाढ़: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'सरकार को…'
नेपाल बाढ़: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'सरकार को…'
नेपाल में बाढ़ के हालात पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा, 'सरकार से…'
नेपाल में बाढ़ के हालात पर तेजस्वी यादव ने BJP को घेरा, 'सरकार से…'
नेपाल बाढ़: अलर्ट पर बिहार सरकार, गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए
नेपाल बाढ़: अलर्ट पर बिहार सरकार, गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

वीडियोज

नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Mahadev & Sons: 😱Mogra के घिनौने खेल का अंत, Rajji, Narmada और Dheeraj ने मिलकर पलटा पूरा पासा! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget