एक्सप्लोरर

Bihar: ‘चाचा-भतीजा कर रहे नियुक्ति घोटाला’, बीजेपी के निखिल आनंद बोले- जनता की आंखों में धूल झोंक रही बिहार सरकार

Bihar Politics: बुधवार को बिहार सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने पर बवाल शुरू हुआ है. बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने कई आरोप लगाए हैं.

पटना: बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रवक्ता निखिल आनंद (Nikhil Anand) ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर नई नौकरी देने का झूठा और फर्जी दावा करने का आरोप लगाया. बुधवार को निखिल आनंद ने बिहार सरकार द्वारा नियुक्ति घोटाले/रिक्रूटमेंट फ्रॉड करने की बात कही. उन्होंने कहा कि पटना के गांधी मैदान में 16 नवंबर को जिन 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तोजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नियुक्ति पत्र बांटा उनकी नियुक्ति एनडीए सरकार के दौरान ही हो गई है और वे ट्रेनिंग ले रहे हैं. दोबारा नियुक्ति पत्र बांटकर नीतीश और तेजस्वी इवेंट मैनेजमेंट कर रहे.

बिहार की महागठबंधन सरकार पर आरोप

निखिल आनंद ने कहा कि सरकार ने उन्हें फिर से नियुक्ति पत्र बांटने का इवेंट मैनेजमेंट किया है. बिहार में पूर्व के एनडीए सरकार के दौरान पूरी हुई यह नियुक्तियां दो से तीन साल पुरानी हैं. जिन पुलिसकर्मियों को नीतीश- तेजस्वी ने ज्वाइनिंग दी उन सभी को पहले ही ज्वाइनिंग लेटर मिल चुकी है. दारोगा को क्षेत्रीय डीआईजी और आईजी ने एक महीने पहले ही नियुक्ति पत्र दे दिया. सिपाही का जिले के एसपी की तरफ से ज्वाइनिंग लेटर दिया गया था. निखिल आनंद ने कहा कि नौ हजार के लगभग मेडिकल कर्मियों और पंचायती राज विभाग सहित अन्य विभागों में भी पहले से ही नियुक्त हुए लोगों को दोबारा नियुक्ति पत्र बांट कर महागठबंधन सरकार ने इवेंट मैनेजमेंट किया गया था.

दोबारा नियुक्ति पत्र बांट कर इवेंट मैनेजमेंट कर रही

इसी कड़ी में सबसे दिलचस्प उदाहरण राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति का है जिसके तहत दो अगस्त 2022 को बिहार के तत्कालीन भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय ने 4325 राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति की. उसके नियुक्ति पत्र जिलाधिकारियों के माध्यम से बांटे गए थे. इनका जिला आवंटन हो चुका, पोस्टिंग की गई और पोस्टिंग को विभाग के वेबसाइट पर अपलोड किया गया. इस संबंध में तीन अगस्त 2022 को अखबार में खबर भी छपी थी. इनको भी दुबारा नियुक्ति पत्र बांट कर बिहार सरकार ने इवेंट मैनेजमेंट किया.

बिहार सरकार नियुक्ति घोटाला कर रही है

निखिल आनंद ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 20 लाख नौकरियों का दावा कर रहे हैं. एनडीए सरकार के दौरान हुई नियुक्तियों को अपनी नियुक्ति दिखाकर फिर से नियुक्ति पत्र बांटने का फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. बिहार की महागठबंधन सरकार के झूठ की परत दर परत पोल खुलती जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दोबारा नियुक्ति पत्र बांटकर सरासर "नियुक्ति घोटाला" या "रिक्रूटमेंट फ्रॉड" को अंजाम दे रहे हैं. बिहार की जनता की आंखों में धूल झोंक कर बेवकूफ बनाने के प्रयास के लिए चाचा- भतीजा को बिहार की जनता से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Patna News: नीतीश कुमार और तेजस्वी ने बांटे 10,459 नियुक्ति पत्र, नवनियुक्त पुलिसकर्मियों ने ही खोल दी सरकार की पोल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget