एक्सप्लोरर

Bihar News: इश्क में पागल हुआ 'दीवाना', प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, गन प्वाइंट पर पूरे परिवार को बनाया बंधक, इसके बाद...

पूरा मामला बानूछापर ओपी क्षेत्र के महेंद्र कॉलोनी का है. युवक का नाम सतीश बताया जा रहा है जो मोतिहारी का रहनेवाला है. कहा जा रहा है कि शिक्षक की बेटी से उसका अफेयर चल रहा था.

बेतिया: प्यार का जब भूत सवार हो जाए तो फिर इंसान सही गलत में फर्क नहीं समझता. पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां सोमवार को प्यार में पागल एक सनकी ने छह घंटे तक लड़की के परिवार वालों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर रखा. पुलिसवाले बातचीत करने गए तो उन्हें भी बंधक बना लिया. सोमवार को हुई यह घटना आपको किसी फिल्म की तरह लगेगी.

पूरा मामला बानूछापर ओपी क्षेत्र के महेंद्र कॉलोनी का है. यहां एक शिक्षक के घर में छह लोग लगभग छह घंटे तक कैद रहे. किसी तरह पुलिस के जवानों ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया और सनकी प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक का नाम सतीश बताया जा रहा है जो मोतिहारी के गोविंदगंज का रहनेवाला है. कहा जा रहा है कि शिक्षक की बेटी से उसका अफेयर चल रहा था. सोमवार को युवक अचानक घर पहुंचा और शिक्षक, उनकी पत्नी और मां समेत बाकी लोगों को उसने गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Viral News: सवाल के जवाब में छात्र ने खेसारी लाल यादव का चर्चित गाना लिखा, शिक्षक का भी सिर चकराया

सादे लिबास में पहुंचे थे पुलिस वाले

इधर, शिक्षक के घर से चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर सब इंस्पेक्टर राजीव रजक और तीन जवान सादे लिबास में शिक्षक के घर पहुंचे. बातचीत करने के लिए अंदर गए तो युवक ने उन्हें भी बंधक बना लिया. इसी बीच सब इंस्पेक्टर राजीव रजक किसी तरह बाहर निकले और इसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी. इसके बाद मौके पर एसडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी.

इस दौरान घर के सदस्यों के अलावा खुद को भी गोली मार लेने की युवक धमकी देता रहा. पुलिस कई बातों में युवक को उलझा रही थी. इस बीच युवक ने ग्लूकोज की मांग की जिसे अंदर फंसे पुलिसकर्मियों ने चम्मच देने में उलझाया और फिर दबोच लिया. घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी भी दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और हथियारबंद युवक को पकड़ लिया.

पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. शिक्षक और उनका परिवार सदमे में है. अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. वहीं एसपी ने इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की बात कही है. क्योंकि बिना किसी नुकसान और बगैर फायरिंग के सभी को मुक्त करा लिया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को इशारों में दी चुनौती! नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget