एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: प्रेमिका के पिता ने कराया था उसके BF का मर्डर, बिहार में 2 महीने बाद हत्याकांड का खुलासा

Bettiah Murder Case Revealed: 30 सितंबर को बेतिया के सिरसिया थाने की पुलिस को शव मिला था. उसकी पहचान नहीं हो पाई थी. शव को दफना भी दिया गया था. अब खुलासा हुआ है.

Bettiah News: बिहार में दो महीने बाद एक हत्याकांड का खुलासा हुआ है. मामला बेतिया का है. 30 सितंबर को सिरसिया थाने की पुलिस को जिनवलिया में छरी प्लांट के पीछे बाबुटोला की ओर जाने वाली सड़क के किनारे से एक अज्ञात युवक का अधजला शव मिला था. उस वक्त उसकी पहचान नहीं हो पाई थी. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को दफना दिया गया था. अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बीते गुरुवार (28 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस संबंध में पूरी जानकारी दी गई है. 

शव की पहचान संतघाट निवासी अनवर आलम के 25 वर्षीय बेटे आसिफ हुसैन के रूप में की गई है. पिता ने गुमशुदगी का आवेदन देकर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उस मामले में  अनवर आलम ने बताया कि पुलिस ने कुछ नहीं किया. इसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनके बेटे आसिफ की प्रेम-प्रसंग में हत्या कर दी गई है. 

हालांकि रवि गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने आवेदन लेने से मना कर दिया. इसके बाद अनवर आलम ने बुधवार की सुबह दो युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा और शोर मचाने लगा कि इन लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है. काफी हंगामा के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची. दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इसके बाद पूछताछ की गई तो खुलासा हो गया.

प्रेम प्रसंग में ही कराई गई थी हत्या

गुरुवार की देर शाम बेतिया एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि आसिफ हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है. इस मामले में रवि गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही चार किशोरों को पकड़ा गया है. घटनास्थल से मुख्य आरोपित का सफेद रंग का चप्पल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि मोबाइल फोन में घटना का वीडियो है. पुलिस मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा को जुटाने का प्रयास कर रही हैं. हत्या के लिए सुपारी कितने रुपये में दी गई थी अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है.

एसपी ने बताया कि आसिफ का रवि गुप्ता की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह मुख्य आरोपित की प्रेमिका से भी प्रेम करता था. सुपारी मिलने के बाद 29 सितंबर को आरोपित किशोर ने आसिफ को षड्यंत्र के तहत बस स्टैंड के समीप स्थित अपनी प्रेमिका के कमरे पर बुलाया. उसकी प्रेमिका अकेली रहती थी. यहां पहले से ही अन्य लोग मौजूद थे. सबने मिलकर आसिफ को पकड़ा और गला दबाकर हत्या कर दी. फिर बाइक से शव को सिरसिया थाना क्षेत्र के जिनवलिया के समीप झाड़ी में ले जाकर फेंक दिया. साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को जला भी दिया था.

यह भी पढ़ें- Siwan News: कार्बाइन, रिवॉल्वर, जिंदा गोली... सीवान में हथियार का जखीरा देख हैरान रह गई पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget