एक्सप्लोरर

Bihar News: 'मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बना बिहार', बोले नीतीश कुमार- पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई

CM Nitish Kumar: 2005 में मछली का उत्पादन 2.88 लाख टन था और अब यह बढ़कर 8.73 लाख टन हो गया है. अब बिहार मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है. बिहार दूसरे राज्यों को मछली की आपूर्ति कर रहा है.

CM Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में शनिवार (19 अक्टूबर) को मत्स्य पालन और जलीय कृषि में ड्रोन प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग और प्रदर्शन पर एक कार्यशाला का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है. उन्होंने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि बिहार अब दूसरे राज्यों को मछली आपूर्ति कर रहा है.

मछली का उत्पादन 8.73 लाख टन हुआ

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ''2005 में मछली का उत्पादन 2.88 लाख टन था और अब यह बढ़कर 8.73 लाख टन हो गया है. अब बिहार मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है। पहले दूसरे राज्यों से बिहार में मछली आती थी, अब बिहार दूसरे राज्यों को मछली की आपूर्ति कर रहा है.''

उन्होंने कहा, ''2005 से पहले बिहार में विकास कार्यों की स्थिति के बारे में लोग जानते हैं. 2005 से पहले मछली उत्पादन बहुत कम था। जब हम नवंबर 2005 में सत्ता में आए, तो विकास से संबंधित कई नीतियां और कार्यक्रम बनाए गए। कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन सहित सभी क्षेत्रों का विकास किया गया.'' मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि राज्य के लिए पहला कृषि मसौदा 2008 से 2012 के लिए, दूसरा कृषि मसौदा 2012 से 2017 के लिए, तीसरा कृषि मसौदा 2017 से 2023 के लिए बनाया गया था.

'केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए काफी काम कर रही'

चौथा कृषि मसौदा इसी साल से लागू किया गया, जिसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था. नीतीश कुमार ने कहा कि चौथे कृषि मसौदे के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. उन्होंने कहा, ''केंद्र की राजग सरकार बिहार के विकास के लिए काफी काम कर रही है, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को बधाई देता हूं. केंद्र सरकार ने राज्य में मत्स्य पालन के विकास के लिए सहायता दी है.'' इस मौके पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने भी सभा को संबोधित किया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'PK का असली चेहरा...', जन सुराज की बैठक में हुआ हंगामा तो टूट पड़ीं पार्टियां, सबने खूब सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget