एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में मछली व्यवसायी की निर्मम हत्या, तालाब विवाद में अंजाम भुगतने की दी थी धमकी

Murder In Banka: बांका में तालाब की पहरेदारी कर रहे एक मछली व्यवसायी को अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से हमला कर मार डाला. मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है.

Fish Businessman Murder: बांका जिले के शंभूगंज थाना अंतर्गत मिर्जापुर बाजार के एक मछली व्यवसायी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि सोमवार 08 जुलाई की शाम बेखौफ अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से हमला करने के बाद उनके गले में रस्सी से फंदा लगाकर हत्या कर दी. ये घटना उस समय हुई, जब शख्स तालाब की पहरेदारी कर रहे थे. हत्या के बाद उसके शव को तालाब से कुछ दूरी पर ले जाकर फेंक दिया गया. मृतक की पहचान मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सदस्य कैलाश मंडल उर्फ कैलु मंडल (48 वर्ष) के रूप में हुई है.

मत्स्यजीवि सहयोग समिति लिमिटेड के थे सदस्य 

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों की सूचना पर शंभूगंज थाना से प्रशिक्षु डीएसपी शिया भारती, थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुंदन पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेजा और मामले की छानबीन में जुट गए. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव के कैलाश मंडल मत्स्यजीवि सहयोग समिति लिमिटेड का सदस्य रहने के साथ ही वह मिर्जापुर बाजार में तालाब खरीद कर मछली का व्यवसाय भी काफी दिनों से कर रहे थे.

रोजाना की तरह वह सोमवार की संध्या अपने तालाब पर जाकर मछली की पहरेदारी कर रहे थे, जब खाना खाने के लिए देर शाम तक वह अपने घर पर नहीं आए तो उनके पुत्र और परिजन खोजबीन करने के लिए तालाब के पास पहुंचे, जहां देखा कि तालाब से कुछ ही दूरी पर उनका शव फेंक हुआ है. इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों ने शंभूगंज थाना की पुलिस को दी, जिसके बाद शंभूगंज थाने की पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया.

सरकारी तालाब को लेकर पहले से था विवाद

घटना को लेकर मृतक के भाई पंकज कुमार मंडल ने बताया कि पांच दिन पूर्व ही मिर्जापुर बाजार से सटे सरकारी तालाब में सीढ़ी का निर्माण मनरेगा योजना से किया गया था, जिसको लेकर बासुकी साह सहित चार-पांच लोगों से उसके भाई का विवाद हुआ था. उस दौरान उसके भाई को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी. इसी विवाद के कारण उनके भाई कैलाश मंडल की हत्या हुई है. इधर घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल कायम हो गया है.

इस संबंध में शंभूगंज थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से सिर पर हमला कर हत्या की गई है, इसके साथ ही शरीर में कई जगहों पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं. घटना को लेकर मृतक के भाई पंकज कुमार मंडल ने विनोद साह, बासुकी साह, मुखिया अंकित पासवान सहित पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए मंगलवार को एक आरोपी विनोद साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: बिहार में बाढ़ को लेकर रेलवे सतर्क, खास तकनीक से नदियों का कर रहा है निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट चौधरी बोले- एयरफोर्स करेगी मदद
बिहार के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम, CM सम्राट चौधरी बोले- एयरफोर्स करेगी मदद
बिहार में लाइब्रेरियन बनने का मौका, पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू
बिहार में लाइब्रेरियन बनने का मौका, पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू
चुनाव आयोग मार्च से पहले मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- ‘संदेश देना जरूरी’
चुनाव आयोग मार्च से पहले मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- ‘संदेश देना जरूरी’
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी को BJP ने किया चैलेंज, 'हिम्मत है तो…'
यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी को BJP ने किया चैलेंज, 'हिम्मत है तो…'

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
Embed widget