एक्सप्लोरर

Bihar Bandh: कटिहार में सड़क पर चाय बेचने लगे छात्र, सिवान में समर्थन में आए RJD विधायक, कहा- खान सर पर पॉलिटिकल प्रेशर

छात्रों के अलावा सिवान और सहरसा में आरजेडी के विधायक और कार्यकर्ता भी सड़क पर दिखे. सबने बिहार बंद को सफल बनाने का अह्वान किया. बंद का मिलाजुला असर रहा.

Bihar Bandh 28 January Updates: बिहार में आज बंद को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन हो रहा है. कटिहार में छात्रों ने शहर से लेकर हाईवे तक को जाम कर दिया. इस दौरान कुछ छात्र सड़क पर चाय की केतली लेकर बैठ गए और सरकार के विरोध में नारा लगाने लगे. वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि खान सर पर पॉलिटिकल प्रेशर है जिसके कारण अब वो वीडियो जारी कर सांत्वना दे रहे हैं.

सिवान में बिहार बंद के दौरान छात्रों के समर्थन में आरजेडी के विधायक और बिहार के पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी भी सड़क पर उतरे. इस दौरान उनके साथ सड़क पर सैकड़ों की संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता दिखे और सबने बिहार बंद को सफल बनाने का आह्वान किया. सहरसा में भी बंद का असर दिखा. यहां छात्रों के समर्थन में आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए और सड़क पर आगजनी की. प्रदर्शन में आरजेडी के जिलाध्यक्ष ताहिर, गौतम कृष्ण, पूर्व सांसद लवली आनंद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Bihar Bandh: कटिहार में सड़क पर चाय बेचने लगे छात्र, सिवान में समर्थन में आए RJD विधायक, कहा- खान सर पर पॉलिटिकल प्रेशर

यह भी पढ़ें- Bihar Bandh: बिहार बंद के समर्थन में उतरने से पहले सुन लें खान सर की यह अपील, एसके झा और नवीन सर भी आए सामने, VIDEO

विरोध प्रदर्शन में शामिल आरजेडी की नेता और पूर्व सांसद लवली आनंद ने कहा कि जिस तरह से सरकार की नीति है, छात्र को लॉज में घुसकर बुरी तरह से पीटा गया है, जहां सात लाख लोगों का रिजल्ट देना था वहां मात्र तीन लाख का रिजल्ट दिया गया. ये छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है.

गया में अलर्ट पर रही रेल पुलिस

उधर, बिहार बंद को लेकर गया में रेल पुलिस अलर्ट रही. चप्पे-चप्पे पर आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल को तैनात किया गया था. आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि बिहार बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. जिले से अतिरिक्त पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. स्टेशन परिसर से लेकर रेलवे ट्रैक तक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

पटना-गया मार्ग हुआ जाम

मोतिहारी में भी आरजेडी कार्यकर्ता भी सड़क पर दिखे. वहीं जहानाबाद में भी आरजेडी नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया. जहानाबाद के अंबेडकर चौक के समीप एनएच-83 और 110 को जाम कर दिया. बंद की वजह से पटना-गया मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Bandh Photos: बिहार बंद को लेकर पटना में सड़क पर उतरे छात्र, सुपौल में रोकी ट्रेन, मोतिहारी में भी हंगामा, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
बदलेगी बिहार की तस्वीर, CM सम्राट चौधरी का 5 लाख करोड़ निवेश का ऐलान
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget