एक्सप्लोरर

Bihar Bandh: कहीं पुलिस से झड़प तो कहीं चक्का जाम और आगजनी, पूरे बिहार में BPSC री-एग्जाम की मांग तेज

बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. पप्पू यादव के बिहार बंद के आह्वान पर उनके समर्थकों ने जगह-जगह आगजनी और चक्चा जाम किया.

Bihar Protests: बिहार में 70वीं बीपीएससी री-एग्जाम की मांग को लेकर आज शुक्रवार को पूर बिहार में आंदोलन जारी है. पप्पू यादव के बिहार बंद के आह्वान पर उनके समर्थक और छात्र संगठन कई जिलों में सड़कों पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पप्पू यादव को समर्थकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही बीपीएससी  री-एग्जाम की घोषणा नहीं की, तो 2025 में 74वीं बीपीएससी से भी बड़ा आंदोलन होगा. राजधानी पटना समेत कई जिलों में वाहनों को रोका गया और सड़क पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. 

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और 81 पर चक्का जाम

बिहार के कटिहार जिला के कोढ़ा में 70वीं बीपीएससी की परीक्षा में अनियमितताओं और री-एग्जाम की मांग को लेकर युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कोढ़ा गेरा बारी बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 और 81 पर चक्का जाम किया. प्रदर्शन सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर किया गया था. सांसद प्रतिनिधि वकील दास ने बताया कि यह चक्का जाम छात्रों को न्याय दिलाने और उनकी आवाज को सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया. इस दौरान चक्का जाम के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं स्थिति को नियंत्रित करने और राजमार्ग को खाली कराने के लिए सदर एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की और उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. 

वहीं सुपौल में भी सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर सिमराही बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग 57 NH-57 पर बीपीएससी परीक्षार्थियों के समर्थन में चक्का जाम किया गया. यह प्रदर्शन 70वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसमें परीक्षार्थी परीक्षा रद्द करने और पुनः आयोजित करने की मांग कर रहे हैं. चक्का जाम के कारण NH 57 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय थाना की पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जाम कर रहे समर्थकों को समझाने और यातायात सुचारू करने में जुटे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे.

उधर आरा में भी बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. पप्पू यादव के बिहार बंद के आह्वान पर उनके समर्थको ने आरा में धोबीघाट मोड़ को जाम कर दिया और टायर जला कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. इस दौरान उनके समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दरअसल छात्र युवा शक्ति ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में चक्का जाम का ऐलान किया है. प्रदर्शन कर रहे एक पप्पू समर्थक ने बताया कि चार जनवरी को होने वाली परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे. बीपीएससी चेयरमैन रवि मनुभाई परमार को बर्खास्त किया जाए और दोबार से परीक्षा कराई जाए.

मोतिहारी में  निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थक बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोतिहारी बापू धाम रेलवे स्टेशन पहुंचे और सिमबॉलिक सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन रोका गया. पप्पू यादव के समर्थकों ने स्टेशन परिसर में खूब नारा लाग्या. कुछ समय के लिए यात्री परेशान रहे. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच और इसे रद्द करने की मांग की गई. वहीं बीपीएससी चेयरमैन को गिरफ्तार करने की मांग भी की गई. प्रदर्शन के मद्देनजर मोतिहारी प्रशासन ब्रज भान, केसरिया शक्ति, (महिला पुलिस) समेत पुलिस बल ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

वहीं सासाराम में भी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया. पप्पू यादव के समर्थकों ने 70वीं BPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर उसे रद्द करने के लिए आंदोलन किया. उनके कार्यकर्ता  ट्रेन रोकने के लिए सासाराम प्लेटफार्म जा रहे थे. इससे पहले पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों आगे बढ़ना चाहते थे, जहां पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश र रही थी.

ये भी पढ़ेंः BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव की पैदल यात्रा, CM आवास को घेरने के लिए जुटे छात्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget