एक्सप्लोरर

BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में पप्पू यादव की पैदल यात्रा, CM आवास को घेरने के लिए जुटे छात्र

Bihar Bandh News: बीपीएससी री-एग्जाम की मांग को लेकर बिहार में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में आज कई छात्र सगंठन सड़कों पर उतरे हैं.

Bihar Bandh Latest News: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव और उनके समर्थकों ने बीपीएससी के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पटना सचिवालय से पैदल यात्रा शुरू की. इससे पहले पप्पू यादव समर्थकों ने सचिवालय हॉल्ट पर रेल का चक्का जाम किया था. अब यहीं से पप्पू यादव ने पैदल यात्रा की शुरूआत की है. दूसरी तरफ BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठनों का कारगिल चौक से मार्च शुरू होने वाला है. इन छात्र संगठनों का मार्च सीएम आवास तक जाएगा. जहां वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.

बता दें कि BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार 17 दिन से आंदोलन कर रहे हैं. BPSC परीक्षा रद्द कराने के साथ-साथ छात्र संगठनों की मांग है कि लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई हो, मृतक BPSC अभ्यर्थी सोनू के परिजनों को 5 करोड़ की आर्थिक सहायता मिले.

सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन रोकी
पटना के सचिवालय हॉल्ट पर सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने पैंसेजर ट्रेन को रोका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. शुक्रवार सुबह से पप्पू यादव समर्थक रेलवे ट्रैक पर जुटने लगे थे, जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया. पुलिस ने इन लोगों को रेलवे ट्रैक से हटाकर रेल व्यवस्था सुचारू करवाई.

पटना बख्तियारपुर नेशनल हाइवे जाम
इसके अलावा पप्पू यादव समर्थकों ने पटना बख्तियारपुर नेशनल हाइवे दिदारगंज टॉल प्लाजा के पास सड़क पर जाम लगा दिया और आगजनी की. सड़क जाम का नेतृत्व करते हुए सच्चिदानंद यादव ने कहा कि सरकार पूरी तरह अंधी हो चुकी है, उसे छात्रों का आंदोलन दिखाई नहीं दे रहा है. तब तक परीक्षा को रद्द नहीं किया जाएगा. तब तक आंदोलन चलता रहेगा. उन्होंने BPSC और सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि आखिर कब तक ये सब चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें: पटना में BPSC की परीक्षा फिर से कराने की मांग को लेकर हल्ला बोल, हाईवे जाम, जमकर आगजनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget