एक्सप्लोरर

Bihar Bandh Highlights: जहानाबाद में युवक को पीटा, सांसद पप्पू यादव का आया बड़ा बयान- 'मरी हुई मां का भी…'

Bihar Bandh Highlights: सुबह के 7:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक बंद रखा गया था. बिहार में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला. पढ़िए पांच घंटे में किस जिले में क्या कुछ हुआ.

LIVE

Key Events
Bihar Bandh Live Updates NDA BJP Workers Leaders Raise Voice Against Congress Abusive Words for PM Modi Mother Bihar Bandh Highlights: जहानाबाद में युवक को पीटा, सांसद पप्पू यादव का आया बड़ा बयान- 'मरी हुई मां का भी…'
बिहार बंद के दौरान की तस्वीर
Source : ABP Live

Background

'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान बिहार के दरभंगा में एक मंच से शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया था जिसके विरोध में आज (गुरुवार) एनडीए के नेताओं ने बिहार बंद किया गया था. बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी रामविलास समेत एनडीए में शामिल अन्य दलों के कार्यकर्ताओं-नेताओं ने अलग-अलग जिलों में परिचालन को ठप कर दिया. दुकानों को बंद कराया. 

यह बंद सुबह के 7:00 बजे से लेकर दोपहर के 12:00 बजे तक के लिए था. 12 बजने के बाद बंद को समाप्त कर दिया गया. इस पांच घंटे में कार्यकर्ता तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के खिलाफ नारा लगाते नजर आए. उनका कहना था कि जब तक ये दोनों माफी नहीं मांगते हैं तब तक के आंदोलन जारी रहेगा. उधर दीघा के विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि यह अपमान सिर्फ प्रधानमंत्री की मां का नहीं बल्कि पूरे बिहार की मां-बहनों का अपमान है. 

बिहार की महिला देख रही, समझ रही... जवाब देगी

संजीव चौरसिया ने कहा कि हर हाल में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को माफी मांगनी होगी, नहीं तो इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी. महिलाओं ने कहा कि हम लोग भी मां हैं, इस तरह की गाली हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस मां को गाली दी गई जो अब दुनिया में नहीं हैं. इसे बिहार की महिला देख रही है और समझ रही है. इसका जवाब बहुत अच्छे से देगी.

पीएम मोदी की मां को भारत रत्न देने की मांग की

बिहार बंद के दौरान पटना में एक अलग नजारा दिखा. बीजेपी कार्यकर्ता कृष्णा कुमार उर्फ कल्लू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को भारत देने की मांग कर दी. वे अपने शरीर पर पोस्टर लगाकर पटना के डाकबंगला चौराहे पहुंच गए. पोस्टर पर लिखा था, "मां हो तो मुमकिन है", "मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान".

अपशब्द को लेकर जारी पूरे विवाद पर एक तरफ जहां एनडीए के नेता राहुल-गांधी और तेजस्वी से माफी की मांग कर रहे हैं तो दूसरी ओर विपक्ष का आरोप है कि जिस शख्स ने गाली दी उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. वह बीजेपी का एजेंट था. बता दें कि उस शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है.

12:13 PM (IST)  •  04 Sep 2025

Bihar Bandh Live: पांच घंटे तक प्रदर्शन के बाद समाप्त हुआ बिहार बंद

सुबह सात बजे से 12 बजे तक के लिए बुलाया गया बिहार बंद अब समाप्त हो गया है. एनडीए के कार्यकर्ता सड़कों से अब हटने लगे हैं. 12 बजते ही प्रदर्शन का रंग कम हो गया. बिहार में बंद की बात करें तो मिलाजुला असर रहा. कुछ जगहों से लोगों की परेशानी वाली तस्वीरें सामने जरूर आईं.

11:48 AM (IST)  •  04 Sep 2025

Bihar Bandh Live: बुरी तरह विफल साबित हुई बीजेपी- पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव ने बिहार बंद पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, "बीजेपी के बंद की जनता ने बैंड बजा दी, बुरी तरह विफल साबित हुई बीजेपी, दूसरों को चुन चुन कर गाली देने वाले बीजेपी वालों ने एक विक्षिप्त की गाली को मुद्दा बना बिहार को परेशान करने का काम किया. बिहार ने इनकी भीषण विफलता का बाजा बजा दिया! मोदी जी वोट के लिए कितना नीचे गिरोगे, मरी हुई मां का भी इस्तेमाल करोगे."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget