एक्सप्लोरर

Bihar Bandh: BJP ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को बताया ‘पिकनिक’, कांग्रेस का पलटवार

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा की राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे. बिहार की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पटना दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों पर निशाना साधा और उनकी तुलना पिकनिक मनाने वालों से की. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि वे बिहार में पिकनिक मनाने आए थे.

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा, "राहुल गांधी पिकनिक मनाने आए थे. बिहार की समस्या से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं है. राहुल गांधी के नेतृत्व में जब कांग्रेस पार्टी ने 99 सीटें जीती थीं तो उनको लगा कि पूरा देश जीत लिया. मैं इतना ही कहूंगा कि लोकतंत्र है और यहां जनता का आशीर्वाद चाहिए. गांधी परिवार का राजतंत्र खत्म हो गया है और लोकतंत्र में जनता सरकार तय करती है."

वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "ऐसा कहा जाता है कि जब सड़कें सूनी हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाता है. इसलिए लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी है."

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ 'बिहार बंद' विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी और राजद के नेतृत्व में बिहार बंद का आह्वान किया गया, जो संविधान विरोधी कृत्य है. 'बिहार बंद' संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भी अपमान है. जब विपक्ष चुनाव हारता है तो वे इस तरह के बहाने बनाते हैं. लोकसभा चुनाव में भी संविधान और आरक्षण खत्म करने जैसे झूठ से भरे दावों का गुब्बारा फुलाया गया था, लेकिन जनता ने उसकी हवा निकाल दी. विपक्ष बिहार में चारों खाने चित होने वाला है."

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बिहार में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "बिहार में कोई भी कुछ कर ले, लेकिन एक बार फिर एनडीए सरकार वहां बनेगी."

 

--आईएएनएस

एफएम/एबीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget