एक्सप्लोरर

Bihar News: बगहा की गंडक नदी में नाव से जा रहे छह लोग डूबे, सभी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Gandak River: बगहा के चंदरपुर गांव के पास गंडक नदी में एक नाव पलट गई. नाव जब दूसरे किनारे पर पहुंचने वाली ही थी उसके थोड़ी दूर पहले ही ये हादसा हो गया. नाव में सवार सभी छह लोग डूब गए.

Bagaha Six People Missing In Gandak River: बिहार के बगहा में भीतहा के चनरपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां नाव पर सवार छह लोग गंडक नदी में डूब गए हैं. सभी लोग लापता हैं. हादसा तब हुआ जब ये लोग नाव से नदी पार कर रहे थे. सभी अपने काम से दियारा जा रहे थे, तभी अचानक नाव हादसे का शिकार हो गई. नदी में डूबे सभी लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर जुटी हुई है. 

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन 

बताया जा रहा है कि भितहा प्रखंड के चंदरपुर गांव के पास नाव पलट गई. नाव जब दूसरे किनारे पर पहुंचने वाली ही थी उसके थोड़ी दूर पहले ही ये हादसा हो गया. नाव में पांच व्यक्ति और एक महिला सवार थी. जब प्रशासन को इस बात का पता चला तो प्रशासन एक नाव लेकर उस किनारे पर छानबीन में जुट गई, लेकिन अभी तक लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है.

गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद में नाव चलाने पर पाबंदी लगाई गई थी और जुलाई के महीने से ही पाबंदी लगी हुई थी. किसी भी स्थिति में छोटी नाव को नदी में नहीं लगाया जाएगा अगर लोगों को जरूर होगी तो प्रशासन से आदेश लेकर एक बड़ी नाव को चलने की अनुमति थी. गंडक नदी में छोटी नाव को नहीं चलाने की परमिशन दी गई थी उसके बाद भी जब गांव के लोग छोटी नाव को लेकर पानी में जाते हैं तो हादसा होता है.  

गांव के लोग कार्रवाई के डर से खामोश 

अब प्रशासन अभी यह पता लगाने में लगी है कि यह छोटी नाव किसकी थी और उसको कौन लेकर गया था, लेकिन गांव के लोग कार्रवाई की डर से कुछ भी नहीं बता रहे हैं. एसडीआरएफ की टीम पानी में गोता लगाने के साथ गुमशुदा लोगों को तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: भागलपुर में गंगा की तेज धारा में बहे मुख्य अभियंता, करना पड़ा रेस्क्यू, पहुंचे थे तटबंध का मुआयना करने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget