एक्सप्लोरर

Watch: औरंगाबाद में डेहरी सोन पुल से नदी में गिर गया था शख्स, बचाने के लिए उतर गया दारोगा, देखें वीडियो

Aurangabad News: पुल से नीचे गिरने वाले व्यक्ति की पहचान गया जिले के बेला थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी अखिलेश चौधरी के रूप में की गई है. पुल से गिरने के कारण वह घायल भी हो गया था.

औरंगाबाद: बारुण के थानाध्यक्ष कमलेश पासवान के साहस और सूझबूझ की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. चर्चा का कारण एक वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होना है. वीडियो में दिख रहा है कि थानाध्यक्ष ने कैसे अपनी जान की परवाह किए बिना फिल्मी अंदाज में सोन पुल से नदी में गिरे एक व्यक्ति की जान बचाई है. वायरल वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है.

वीडियो के संबंध में बताया जाता है कि डेहरी सोन नदी पर बने गेमन पुल के समीप पुल के नीचे एक व्यक्ति गिर पड़ा और वह रात भर नदी के बालू के टीले पर फंसा रहा. पुल से नीचे गिरने के बाद व्यक्ति घायल होने के कारण इसकी सूचना किसी को नहीं दे सका. सुबह जब पुल पर टहलने पहुंचे लोगों ने व्यक्ति को नीचे गिरा देखा तो इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी.

यह भी पढ़ें- VIDEO: सुशील कुमार मोदी ने रामानंद यादव को दिया एक सप्ताह का समय, नहीं तो करेंगे मुकदमा, जानें क्या है मामला

इलाज के बाद शख्स को किया गया रेफर

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ गेमन पुल पहुंचे और नीचे उतरने के लिए हाइड्रा मंगाया. थानाध्यक्ष ने बिना देरी किए अपनी वर्दी उतारी और एक गमछा पहनकर हाइड्रा और रस्सी के सहारे नदी में कूद पड़े. इसके बाद घायल हुए उस व्यक्ति को ऊपर रस्सी के सहारे भेजा. नदी में गिरने के कारण व्यक्ति की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी. उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण भेजा गया. उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद और वहां से पटना रेफर कर दिया गया जहां एक मिनी नर्सिंग होम में इलाज हो रहा है.

पुल से नीचे गिरने वाले व्यक्ति की पहचान गया जिले के बेला थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी अखिलेश चौधरी (38 साल) के रूप में की गई है. घायल व्यक्ति का ससुराल बारुण थाना क्षेत्र की पिपरा पंचायत के धुरिया गांव में है. वह उसी गांव के लखन चौधरी का दामाद बताया जा रहा है. पता चला कि व्यक्ति अपने ससुराल आया था और किसी बात पर पत्नी से लड़ाई कर घर से निकल गया. इसी दौरान किसी गाड़ी से उतरकर वह पुल पर जा पहुंचा और गिर पड़ा.

यह भी पढ़ें- Gopalganj News: गोपालगंज में 13 साल की बच्ची को तीन दरिंदों ने पकड़ा, गैंगरेप के बाद वीडियो बनाकर वायरल किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget