एक्सप्लोरर

बिहार: जातीय जनगणना को लेकर PM मोदी पर दबाव बनाने की हो रही कोशिश? आज नीतीश कुमार से फिर मिलेंगे तेजस्वी यादव

Caste Based Census: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. इस दौरान आज भी हंगामे के आसार हैं. आज फिर विपक्ष जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाएगा.

पटनाः नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने फिर एक बार जातीय जनगणना (Caste Based Census) के मुद्दे को उठाया है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी दल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से दोपहर 12.30 बजे विधानसभा के सीएम चेंबर में मुलाकात करेगा. तेजस्वी यादव ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार को जातीय जनगणना पर पहल करनी चाहिए. इसके पहले सीएम नीतीश की अगुआई में बिहार के तमाम दलों की पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात हो चुकी है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी पर दबाव बनाने के लिए एक और पहल की जा रही है.

इस मुलाकात के पीछे नीतीश कुमार और आरजेडी के बीच मुद्दे को लेकर एक मंच पर लाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है. बता दें कि बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है. इस दौरान आज भी हंगामे के आसार हैं. विधानसभा में आज फिर विपक्ष जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाएगा. बुधवार को शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने ये मांग की और कहा कि बिहार सरकार विधानसभा के इसी सत्र में अपने खर्च से राज्य में जातीय जनगणना कराने की घोषणा करे.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather News: बिहार के गया में दस डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, पूर्वी भाग में आगे बूंदाबांदी के आसार

तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना कराने को लेकर अब तक केंद्र से कुछ हुआ नहीं. ऐसे में राज्य सरकार को इसी सत्र में घोषणा करना चाहिए कि राज्य सरकार अपने खर्चे पर जातीय जनगणना कराएगी. उन्होंने कहा कि अभी तक सर्वदलीय बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नहीं बुलाई गई है.

पीएम मोदी से मिल चुके हैं इस दल के नेता

  • नीतीश कुमार - मुख्यमंत्री
  • तेजस्वी यादव - नेता प्रतिपक्ष, आरजेडी
  • विजय कुमार चौधरी - जेडीयू
  • जनक राम - बीजेपी
  • अजीत शर्मा - कांग्रेस
  • महबूब आलम - भाकपा माले
  • अख्तरुल ईमान - एआईएमआईएम
  • जीतन राम मांझी - हम
  • मुकेश सहनी - वीआईपी
  • सूर्यकांत पासवान - भाकपा
  • अजय कुमार - माकपा


यह भी पढ़ें- Omicron Variant: नए वेरिएंट को लेकर गया का ANMMCH अलर्ट, 100 बेड सुरक्षित, लगाए जा चुके हैं ऑक्सीजन के 3 प्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget