एक्सप्लोरर

Bihar Assembly: मानसून सत्र में इस बार काफी गहमागहमी होने के आसार, BJP इन मुद्दों पर घेरेगी, नीतीश सरकार तैयारी में जुटी

Monsoon Session: मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच इस बार जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के आसार हैं. वहीं, बीजेपी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी.

पटना: बिहार विधानमंडल (Bihar Assembly) का मानसून सत्र (Monsoon Session) 10 से 14 जुलाई तक चलेगा. विधान सभा की कार्यवाही 11 बजे और विधान परिषद की कार्यवाही 12 से बजे से शुरू होगी. मानसून सत्र में इस बार काफी गहमागहमी होने के आसार हैं. विधानसभा में शोक प्रकाश के साथ पहले दिन की कार्यवाही स्थगित होगी. 11-12 जुलाई को राजकीय विधेयक पर चर्चा होगी. वहीं, 13 जुलाई को 2023-2024 के अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा होगी. मानसून सत्र के अंतिम दिन गैर सरकारी सदस्यों के कार्य होंगे. वहीं, बीजेपी (BJP) मानसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर सीबीआई की चार्जशीट, शिक्षा विभाग जैसे कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी.

बीजेपी कई मुद्दा उठाएगी

शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव का मुद्दा बीजेपी उठाएगी. लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है, जिसमें तेजस्वी का नाम आरोपी के तौर पर शामिल है. बीजेपी सदन में तेजस्वी के इस्तीफे की मांग करेगी. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच जारी विवाद का मुद्दा भी सदन में बीजेपी उठाएगी. 20 लाख रोजगार वाले मुद्दा पर भी बीजेपी सरकार को घेरेगी. कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाएगी.

सरकार की रहेगी कि सदन सुचारू रूप से चले

भागलपुर-खगड़िया अगवानी पुल हवा के झोंके से ध्वस्त हो गया था. इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इन तमाम मुद्दों पर बीजेपी सदन में चर्चा चाहती है. वहीं, सरकार की तरफ से विपक्ष को जवाब देने की रणनीति तैयार की जा रही है. सरकार की कोशिश है कि सदन सुचारू रूप से चले. 

बीजेपी विधानसभा तक मार्च करेगी

10 जुलाई को बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव के विरोध में दोपहर 12 बजे विधानसभा का घेराव करेगा. मानसून सत्र के दौरान ही 13 जुलाई को बीजेपी शिक्षक भर्ती नियमावली में हुए बदलाव के विरोध में गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च करेगी, वहीं, सत्र के दौरान सुरक्षा को लेकर कुल 80 मजिस्ट्रेट के साथ 400 पुलिस बल तैनात किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ABP News Survey: JDU में टूट को लेकर मांझी के दावे पर एबीपी सी वोटर ने कराया सर्वे, जानें किसे मिली राहत और किसे झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget