एक्सप्लोरर

बिहार: RJD का पोस्टर वॉर, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान का विरोध, चुनाव आयोग और बीजेपी को घेरा

Bihar Assembly Elections 2025: आरजेडी के पोस्टर में पार्टी प्रमुख लालू यादव और तेजस्वी यादव की तस्वीर है. RJD ने हमला बोलते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) को BJP का तोता बताया है.

बिहार में कुछ ही महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं. इस बीच वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है. इसे लेकर अब पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है. पोस्टर लगाकर वोटर वेरिफिकेशन ड्राइव का विरोध किया गया है. पोस्टर में लालू तेजस्वी की तस्वीर है. आरजेडी ने हमला बोलते हुए चुनाव आयोग को BJP का तोता बताया है.

इस पोस्टर में लिखकर दावा किया गया है कि RSS के सर्वे रिपोर्ट में तेजस्वी की सरकार बन रही है इसलिए भाजपा अपने तोता चुनाव आयोग से धांधली करवा रही. पोस्टर में BLO की तस्वीर दिखाई गई है जो गरीब मतदाताओं से कह रहा है प्रमाण दिखाओ. 

वोटर वेरिफिकेशन के खिलाफ RJD का पोस्टर वॉर

इसके साथ ही पोस्टर में एक गांव की तस्वीर दिखाई गई है जहां बाढ़ आया है. गरीब व्यक्ति की तस्वीर है. एक हाथ से अपनी झोपड़ी बचा रहा है और एक हाथ में दस्तावेज लिए हुए है. सीने तक पानी है. लिखा है- बाढ़ में घर डूब रहा है. पहले घर बचाएं या वोटर कार्ड से अपना नाम बचाएं? आप ही बताइए साहब हम क्या कर करें? 

BJP के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग- विपक्ष

बता दें बिहार में बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान चल रहा है. घर घर BLO जा रहे हैं. मतदाताओं को Enumuration फॉर्म दे रहे हैं. लेकिन विपक्ष का कहना है कि BJP के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है. गरीब, पिछड़े, अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक दलितों का नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा. उनका वोटिंग अधिकार छीन लिया जाएगा. जो दस्तावेज मांगें जा रहे हैं वह गरीबों के पास नहीं हैं. 

वोटर वेरिफिकेशन ड्राइव के विरोध में SC में याचिका

वहीं इस अभियान के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है. जिसपर सुनवाई चल रही है. इस अभियान को लेकर विपक्ष हमलावर है. जबकि चुनाव आयोग स्पष्ट कर चुका है कि यह अभियान वोटर लिस्ट की शुद्धता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हैं. किसी भी वैध वोटर का नाम नहीं काटा जाएगा. इस अभियान के जरिये घुसपैठिये और जिन लोगों ने गलत तरीके से अपना नाम जुड़वा लिया है उनका नाम मतदाता सूची से काटा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget