एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: JMM ने इतनी सीटों पर ठोका दावा, क्या मानेंगे तेजस्वी यादव?

Bihar Assembly Elections 2025: जेएमएम के महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि हमने आगामी बिहार चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पढ़िए उन्होंने और क्या कुछ कहा है.

Bihar Assembly Election 2025: इस साल (08 मई, 2025) होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. महागठबंधन में शामिल दलों की कई बैठकें हो चुकी हैं. एनडीए के नेताओं की भी बैठक हो रही है. इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए 12 से 15 सीटों पर दावा ठोका है. पार्टी के एक पदाधिकारी ने गुरुवार (08 मई, 2025) को यह जानकारी दी. 

पदाधिकारी ने कहा कि हालांकि पार्टी 'इंडिया' गठबंधन के अपने सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लेगी. रांची में पार्टी के महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "हमने आगामी बिहार चुनाव लड़ने का फैसला किया है और (हम) 12 से 15 सीट पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं. सीट की संख्या पर अंतिम निर्णय 'इंडिया' गठबंधन के हमारे सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श के बाद घोषित किया जाएगा."

तेजस्वी यादव के लिए बढ़ सकती है टेंशन

बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की उम्मीद है. महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ सकती है. कांग्रेस 70 से अधिक सीटों पर दावा कर रही है जबकि मुकेश सहनी भी बयान के जरिए 50-60 सीटों की बात कह रहे हैं. इनके अलावा वाम दल भी है. ऐसे में देखना होगा कि झामुमो को कितनी सीटें मिलती हैं.

उधर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर झामुमो ने अलग 'सरना धार्मिक संहिता' के लिए शुक्रवार को झारखंड में होने वाले राज्यव्यापी आंदोलन को स्थगित कर दिया है. पार्टी महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा, "हमने देश में मौजूदा हालात को देखते हुए यह फैसला किया है. देश हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए, हमने फिलहाल कार्यक्रम को स्थगित करने और अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े होने का फैसला किया है."

यह भी पढ़ें- 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक्शन में बिहार के CM नीतीश कुमार, हाई लेवल मीटिंग में दिया बड़ा आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget