एक्सप्लोरर

'JDU का BJP में विलय करने के लिए नीतीश कुमार पर दबाव', RJD विधायक का बड़ा दावा, मंत्री क्या बोले?

Bihar Politics: आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में तंज कसते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार दिमागी रुप से बीमार हैं. उल्टी सीधी हरकतें कर रहे हैं. वहीं मंत्री जमा खान ने पलटवार किया.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. आरजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. RJD के विधायक मुकेश रोशन ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सोमवार (24 मार्च) को कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति को देखते हुए बीजेपी उन पर दबाव बना रही है.

आरजेडी विधायक ने दावा करते हुए कहा, ''नीतीश कुमार पर दबाव बनाया जा रहा है कि जेडीयू का BJP में विलय कीजिए और बिहार में अगले 6 महीने के लिये चुनाव तक बीजेपी का सीएम बनाइये. ऐसा नहीं कीजिएगा तो समर्थन वापस ले लेंगे और सीएम की कुर्सी से हटा देंगे.'' 

नीतीश कुमार उल्टी सीधी हरकत कर रहे- RJD

आरजेडी विधायक ने तंज कसते हुए आगे कहा, ''नीतीश कुमार दिमागी रुप से बीमार हैं. उल्टी सीधी हरकत कर रहे हैं. कभी राष्ट्रगान के समय प्रणाम करते हैं, हंसते हैं. बापू की शहादत दिवस पर ताली बजाते हैं. महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं और विजय दशमी पर तीर धनुष फेंक देते हैं.''

आरजेडी के दावे पर JDU ने क्या कहा?

उधर, बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री जमा खान ने कहा कि RJD के दावे में दम नहीं. उन्होंने कहा, ''आरजेडी साजिश कर रही है. बेबुनियाद और मनगढ़ंत बातें कर रही है. BJP और जेडीयू में आरजेडी झगड़ा लगाना चाहती है. वो भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है. सीएम नीतीश कुमार बिल्कुल स्वस्थ हैं.'' 

'बिहार का चौमुखी विकास नीतीश कुमार की देन'

मंत्री जमा खान ने आगे कहा, ''नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही NDA विधानसभा चुनाव लड़ेगा. एनडीए एकजुट है. नीतीश कुमार के पास जो विजन है, जो काम करने का तरीका है वह किसी के पास नहीं है. बिहार का चौमुखी विकास नीतीश कुमार की देन है. NDA के सभी दल एक साथ मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
Bihar NEET Protest Live: 25 जुलाई को बिहार बंद, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बैन, छात्रों के प्रोटेस्ट पर पढ़ें ताजा अपडेट
25 जुलाई को बिहार बंद, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बैन, छात्रों के प्रोटेस्ट पर पढ़ें ताजा अपडेट
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget