एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को फिर 'नकारा'? CM फेस पर 'चुप्पी' वाले बयान से बवाल मचना तय!

Bihar Assembly Election 2025: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान सीएम फेस को लेकर उनसे सवाल किया गया. पढ़िए क्या कुछ कहा है.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हो शायद इसीलिए ना सिर्फ बिहार प्रभारी को हाल ही में बदला गया बल्कि प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी अखिलेश प्रसाद सिंह से लेकर राजेश कुमार के हाथों में सौंप दी गई. अब चुनाव के बाद पता चलेगा कि कांग्रेस का प्रदर्शन कैसा रहता है. इन सबके बीच विपक्ष में सीएम फेस को लेकर आए एक चुप्पी वाले बयान से सियासत तेज हो गई है.

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार से पत्रकारों ने सवाल किया कि चुनाव नजदीक है कितनी सीटों पर लड़ेंगे? इस पर उन्होंने सीधे तौर पर साफ-साफ कुछ भी नहीं बताया. यानी सीटों की संख्या नहीं बताई. राजेश कुमार ने कहा, "हम लोग अपने संगठन का बहुत तेजी से विस्तार कर रहे हैं. संगठन को सशक्त कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन की मजबूती की ओर बढ़ रहे हैं." 

…और नहीं लिया तेजस्वी यादव का नाम

राजेश कुमार ने पत्रकारों से आगे कहा कि आने वाले समय में आप देखिएगा कि इंडिया गठबंधन एक होकर सीट बढ़ाते हुए सरकार बनाएगी. इस सवाल पर कि विपक्ष का चेहरा कौन होगा? राजेश कुमार ने सीधा तेजस्वी यादव का नाम नहीं लिया. वे एनडीए पर हमला करने लगे. कहा, "चेहरा उन लोगों से पूछिए." पत्रकारों ने कहा कि उधर तो नीतीश कुमार हैं. दोबारा पूछा गया कि आप अपना बताइए तो बिना कुछ बोले ही राजेश कुमार निकल गए. 

वक्फ बिल पर क्या बोले राजेश कुमार?

दूसरी ओर बीते बुधवार (02 अप्रैल) को लोकसभा से वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया. इस पर राजेश कुमार ने कहा, "वक्फ बिल जो आया है वो निरंकुशता प्रमाण है. दुर्भावना से ग्रसित होकर सरकार इसे लाई है. सबसे आश्चर्य बात यह है कि बिहार में जो सरकार चल रही है नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार, जो कहती थी हम सेक्युलर हैं, आज 'हम' पार्टी, चिराग पासवान की पार्टी, नीतीश कुमार की पार्टी ने फिरकापरस्त ताकतों के साथ बैठकर मुसलमानों के पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है.

उधर वक्फ बिल पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का स्टैंड बिल्कुल क्लियर है. बिहार में कोई अलग स्टैंड नहीं है. अभी हम चुनाव पर फोकस कर रहे हैं. बिहार की जनता के मुद्दों पर हमारा ध्यान ज्यादा रह रहा है." 

यह भी पढ़ें- Viveka Pahalwan Death: विवेका पहलवान के निधन पर आई अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget