एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के पलटने की सारी गुंजाइश खत्म, अब तेजस्वी यादव को ‘आंख’ दिखाएगी कांग्रेस!

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में ही निशाना साधा और साफ तौर पर कहा कि तुम बच्चे हो. वहीं, आरजेडी नेता ने भी पलटवार किया.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. पिछले दो दिन में बिहार की राजनीति बदली हुई दिख रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच ऐसा वाकयुद्ध हुआ है, जिसने नीतीश कुमार के पलटने की सारी गुंजाइशों को खत्म कर दिया है. नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर हमला बोला है तो तेजस्वी यादव ने भी बेहद तल्ख अंदाज में बिहार के सीएम को जवाब दिया है. 

ऐसे में भविष्य की सारी संभावनाओं को देखते हुए अब कांग्रेस भी तैयार है और उसकी नजर आरजेडी के साथ सीटों के बंटवारे पर है, जिसमें कांग्रेस का आरजेडी को आंख दिखाना लगभग तय है. 

नीतीश कुमार और तेजस्वी के बीच जुबानी जंग

नीतीश कुमार ने सदन में तेजस्वी यादव की मौजूदगी में ही निशाना साधा और साफ तौर पर कहा, ''तुम बच्चे हो. ये कब पैदा हुआ. लालू यादव को हमने नेता बनाया.'' वहीं, तेजस्वी यादव ने भी सदन में अगले दिन ही कहा, ''नीतीश कुमार के नेता बनने से पहले ही लालू यादव दो बार विधायक और एक बार सांसद बन गए थे और नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाने में लालू यादव का हाथ था.''

दोनों नेताओं के बीच इस जुबानी जंग में इतना तो साफ हो गया कि लालू और नीतीश के बीच भरपूर तल्खी है और तेजस्वी यादव जो बोल रहे हैं वो बिना लालू यादव की सहमति के नहीं ही बोल रहे हैं. रही सही कसर नीतीश कुमार ने सदन में ये कहकर पूरी कर दी कि वो बीजेपी के साथ हैं.

क्या नीतीश कुमार के पलटने की गुंजाइश खत्म?

हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार ने कहा है कि वो बीजेपी के साथ हैं. वो कई बार कह चुके हैं कि बीजेपी के साथ हैं और कई बार ये बात कहने के बाद भी पलटे हैं. लेकिन अभी पीएम मोदी ने जब से नीतीश कुमार को लाडला सीएम बताया है, उसके बाद नीतीश और तेजस्वी के बीच तल्खी इस कदर बढ़ी है कि अब दोनों के साथ आने की गुंजाइश लगभग खत्म हो गई है. 

तेजस्वी यादव को कांग्रेस से उम्मीद?

ऐसे वक्त में तेजस्वी यादव को उम्मीद कांग्रेस से है, जो साथ आए तो फायदा हो या न हो, अलग रही और चुनाव लड़ी तो नुकसान तय है. दिल्ली इसका उदाहरण है, जहां कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़कर भले ही खुद जीत दर्ज नहीं की, लेकिन केजरीवाल को तो हरा ही दिया. ऐसे में बिहार में तेजस्वी यादव दिल्ली में केजरीवाल की तरह रिस्क लेना नहीं चाहेंगे. और अगर तेजस्वी को कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने का रिस्क नहीं लेना है तो फिर तेजस्वी को कांग्रेस की बात भी माननी पड़ेगी, जिसमें सीटों के बंटवारे के दौरान सम्मानजनक नंबर की मांग तो कांग्रेस करेगी ही करेगी. 

अगर नीतीश कुमार तेजस्वी के साथ होते तो तेजस्वी को कांग्रेस के तेवर सहने की चुनौती शायद नहीं होती, लेकिन नीतीश ने जैसे तेवर दिखाए हैं, उसने उनके पलटने की गुंजाइश को अभी के लिए तो खत्म कर ही दिया है. बाकी वो नीतीश कुमार हैं. वो क्या करेंगे और कब करेंगे ये कोई नहीं जानता. वो पलटना चाहें तो चुनाव से पहले भी पलट सकते हैं और चुनाव के बाद भी. तो नीतीश कुमार पर कोई भी सियासी टिप्पणी आखिरी नहीं होती, क्योंकि नीतीश कुमार राजनीति में गुंजाइश हमेशा बनाए रखते हैं.

ये भी पढ़ें: 'हालत खराब कर देंगे… राइफल लेकर चलती है सिविल ड्रेस में', बिहार में पुलिस से भिड़ गया वकील

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget