एक्सप्लोरर

Bihar Assembly By-Election: CM नीतीश बोले- NDA पूरी तरह से एकजुट, अब जनता को लेना है फैसला

नीतीश तुमार ने कहा कि दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए एनडीए ने एक साथ उम्मीदवारों का चयन किया, आज उनका नामांकन हो गया है,. सबलोग आपस में मिलकर सहयोग कर रहे हैं. जनता मालिक है, वो फैसला करेगी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मंगलवार को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और सारण जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया. इस दौरान जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार उनके साथ मौजूद थे. 

लगातार निरीक्षण कर ले रहे जानकारी

हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, " अधिक बारिश के कारण अनेक जगहों पर फसल बर्बाद हुई है और लोग प्रभावित हुए हैं. दो सितंबर को हमने पटना, नालंदा और नवादा जिले के प्रभावित इलाकों का सड़क मार्ग से जायजा लिया था. आज हमने आज वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज आदि जिलों हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया है. पहले से भी इन क्षेत्रों के जो प्रभावित इलाके हैं, उनकी भी जानकारी ली है."

अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

उन्होंने कहा कि आज हम इसी संदर्भ में सभी संबद्ध जिलों और विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके पहले भी हमलोगों ने बाढ़ से प्रभावित इलाकों का आकलन किया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से फसल क्षति और जो फसल लगा नहीं सके उन सभी को दी जाने वाली सहायता को लेकर सब कुछ तय कर दिया गया है. सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने जिलों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एक-एक चीज का एसेस्मेंट किया है. 

मुख्यमंत्री ने कहा, " बीते दिनों फिर अधिक बारिश शुरु हुई है, इससे लोग प्रभावित हुए हैं. आज होने वाली बैठक के पहले ही हमने सभी प्रभावित जगहों का आकलन करने का निर्देश दे दिया है." उन्होंने कहा कि पहले से जो प्रभावित इलाके हैं उसके अलावा जो अब प्रभावित हुए हैं, उन सबकी राहत और सहायता के लिए सब तरह से मदद की जाएगी. आपदा प्रबंधन को लेकर शुरू से हमलोग राहत के लिए काम करते आ रहे हैं. चार माह हम इन्हीं चीजों को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहते हैं.

अपने हिसाब से काम करती है हर पार्टी

महागठबंधन में खटपट के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोगों के माध्यम से इस खबर के बारे में सुन रहे हैं. हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से काम करती है. सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों को पेंशन दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि रहा है, उनको जो मदद मिलती है वो दी जाती है, आप सबको मालूम है. 

विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव से संबंधित पूछे गए प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों सीटों पर एनडीए पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है. इस पर जनता को फैसला लेना है. हमलोग कोई दावा नहीं करते हैं. बाकी कौन क्या बोलता है, किस भाषा का प्रयोग करता है, आप सब जानते हैं. आप सबको मालूम है दोनों सीट जदयू ने जीती थी.

जनता को करना है फैसला

इन दोनों सीटों के उपचुनाव के लिए एनडीए ने एक साथ उम्मीदवारों का चयन किया, आज उनका नामांकन हो गया है,. सबलोग आपस में मिलकर सहयोग कर रहे हैं. जनता मालिक है वो फैसला करेगी. लालू प्रसाद के चुनाव प्रचार से संबंधित पूछे गए सवाल के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अपनी इच्छा है, वो जो करें.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार बिहार के एडिटर इन चीफ’, तेजस्वी बोले- थकने के अलावा आंखों से दिखना भी बंद

मिलिए बिहार के फर्जी SP से, एक बार लपेटे में आ गए तो लाखों का नुकसान तय, कारनामे तो एक से एक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget