एक्सप्लोरर

Bihar News: दूसरी महिला से इश्क लड़ाना अरवल के DEO को पड़ा भारी, सबक सिखाने के लिए पत्नी ने ही किया 'खेल'

Arwal DEO Arrested: सोमवार की शाम पुलिस ने यह कार्रवाई की है. सीतामढ़ी कोर्ट में परिवाद दायर किया गया था. डीईओ पर पत्नी ने प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे.

जहानाबाद: बिहार के अरवल में पत्नी के रहते दूसरी महिला से इश्क लड़ाना डीईओ को भारी पड़ गया. सदर थाना की पुलिस ने जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा को उनके कार्यालय के समीप से गिरफ्तार कर लिया. सोमवार की शाम पुलिस ने यह कार्रवाई की. न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सबसे बड़ी बात है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की पत्नी ने ही सबक सिखाने के लिए इस मामले में शिकायत की थी.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा की पत्नी पवन कुमारी ने ही सीतामढ़ी कोर्ट में परिवाद दायर किया था. इसमें पवन कुमारी ने प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. कोर्ट ने तत्काल वारंट जारी करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. डीईओ शिवचंद्र बैठा अपनी पत्नी को छोड़कर किसी और महिला के साथ अरवल में पोस्टिंग के दौरान रहते हैं. उस महिला के साथ पत्नी के जैसा संबंध है. विरोध करने पर पहली पत्नी को प्रताड़ित करते हैं. इन्हीं आरोपों के साथ पत्नी ने शिकायत की थी.

अगस्त में ही जारी हुआ था वारंट

पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवचंद्र बैठा के खिलाफ अगस्त में ही वारंट जारी हुआ था लेकिन अपनी पहुंच के कारण वो गिरफ्तारी से बचते रहे. वारंट निर्गत होने के बावजूद भी विद्यालयों का दौरा कर रहे थे. वरीय अधिकारी के साथ कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे. फोटो शूट करवा रहे थे. इधर अरवल के एसपी मो. कासिम ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि डीईओ पर कोर्ट से वारंट निर्गत था. उसी आलोक में उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें- Siwan Hooch Tragedy: सैनिटाइजर के नाम पर कोलकाता से मंगाई गई थी स्प्रिट, 7 मरे, 16 गिरफ्तार, 2 सस्पेंड | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget