एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: आरा में दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, 6 महीने में एक ही परिवार में दूसरी हत्या से हड़कंप

Arrah Murder in Land Dispute: घटना आरा के सहार थाना के पेरहाप गांव की है. इस घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आई है. इससे पहले भी अप्रैल में फायरिंग हुई थी जिसमें एक व्यक्ती की मौत हुई थी.

Arrah Murder: आरा में जमीन विवाद को लेकर सोमवार (09 सितंबर) की सुबह दो भाइयों को बदमाशों ने गोली मार दी. घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना जिले के सहार थाना के पेरहाप गांव की है. मृतक की पहचान पेरहाप गांव निवासी कमलेश राय (50 वर्ष) के रूप में की गई है. वहीं उनके भाई मनोरंजन राय (35 वर्ष) घायल हैं. 

इसी साल 15 अप्रैल को मृतक कमलेश राय के 24 वर्षीय बेटे आदित्य की भी गोली मारकर हत्या की गई थी. उस वक्त कमलेश राय को भी दो गोली लगी थी, लेकिन वह बच गए थे. बेटे को चार गोली लगी थी. करीब छह महीने में परिवार में यह दूसरी हत्या है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं मृतक के परिजन पेरहाप मोड़ के पास शव को सड़क पर रखकर हंगामा करने लगे. हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. हालांकि पुलिस ने मामले को समझाकर शांत कराया.

जख्मी ने कहा- 'प्रियांशु और उसके साथी ने मारी गोली'

जख्मी मनोरंजन राय ने बताया कि कमलेश को लेकर आरा जा रहे थे. इसी बीच राजदेव नगर गांव में प्रियांशु और उसके साथी ने छिप कर गोली मार दी. उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने कमलेश राय के बेटे (आदित्य) की हत्या की थी उन्हीं लोगों ने फायरिंग की है. पिछली बार कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन अभी भी कुछ लोग फरार हैं.
 
इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीरो अनुमंडल अंतर्गत सहार थाना के पेरहाप गांव में चचेरे भतीजे और चचेरे चाचा के बीच संपत्ति का विवाद है जो पहले से चल रहा है. भूमि विवाद में ही चचेरे भतीजे प्रियांशु राय की ओर से चचेरे चाचा कमलेश राय और मनोरंजन राय पर गोली चलाई गई है. कमलेश राय की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है जबकि मनोरंजन राय को कंधे में गोली लगी है. फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं. उधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के साथ पीरो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अन्य वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है. 

कोर्ट के लिए निकले थे कमलेश और मनोरंजन

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कमलेश राय के पिता तीन भाई थे. उसमें एक चाचा की कोई संतान नहीं थी और उनकी लगभग सारी संपत्ति कमलेश राय और उसके भाई ने अपने नाम कर ली थी. इसके कारण चचेरे भाई प्रियांशु राय और उनके परिवार से विवाद चल रहा था. पुराने एक मामले में आज (09 सितंबर) कमलेश राय और मनोरंजन राय आरा कोर्ट जाने के लिए घर से निकले थे. रास्ते में यह घटना हो गई. परिजनों के बयान के आधार पर इस घटना में लाइनर का काम करने वाली एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: शिक्षा विभाग का एक्शन! बिहार के इस जिले के रद्द हो सकती है 121 स्कूलों की मान्यता, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget