एक्सप्लोरर

Tanishq Loot Case: तनिष्क लूटकांड में भोजपुर की पुलिस को मिली बड़ी सफलता, रॉकी उर्फ राजा पूर्णिया से गिरफ्तार

Tanishq Loot Case: 10 मार्च को आरा में तनिष्क शोरूम से लूट हुई थी. लूट में संलिप्त अररिया का चुनमुन झा मुठभेड़ में मारा जा चुका है. पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है.

Tanishq Loot News: तनिष्क लूटकांड केस में भोजपुर की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कांड में शामिल 5वें लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया गया है. रॉकी उर्फ राजा की गिरफ्तारी पूर्णिया से की गई है. वह बांका जिले के बौंसी का रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर घटना में शामिल एक अन्य पिस्टल और तीन गोलियां भी बरामद की गई हैं. मंगलवार (08 अप्रैल, 2025) को इसकी जानकारी भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने दी. 

एसपी ने बताया कि रॉकी उर्फ राजा लूट में शामिल था. तनिष्क शोरूम से जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था उससे उसकी पहचान भी की गई है. लूट में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसटीएफ और पूर्णिया की पुलिस की मदद से उसे से गिरफ्तार किया गया है. अब तक इस लूट में इस्तेमाल चार पिस्टल और गोलियां बरामद की जा चुकी हैं. अन्य अपराधियों की तलाश है. बचे हुए जेवरात की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

10 मार्च को आरा में हुई थी लूट

बता दें कि 10 मार्च को आरा में तनिष्क शोरूम से लूट हुई थी. लूट के बाद सभी लुटेरे अलग-अलग रूट से भागे थे. तीन लुटेरे (अररिया का सूरज मंडल, वैशाली का अभिमन्यु उर्फ पगला एवं बांका का राकी उर्फ राजा) बड़हरा के नेकनाम टोला घाट के पास से नाव से गंगा नदी के रास्ते भागने के प्रयास में थे. इस दौरान घाट पर मौजूद बदमाशों ने उनसे लूटे गए जेवरात एवं कांड में प्रयुक्त दो पिस्टल को छीन लिया था. राजा उर्फ राकी ने अपनी पिस्टल वहीं झाड़ी में छुपा दी थी. 

पहले तो उसकी कहानी पर पुलिस को विश्वास नहीं हुआ. जांच की गई तो सही पाया गया. इसके बाद छापेमारी कर नेकनाम टोला क्षेत्र से 128 ग्राम जेवरात एवं तीनों पिस्टल को बरामद कर लिया गया. पुलिस घाट के पास लुटेरों से लूटपाट करने वालों को चिह्नित करने में लगी हुई है. 

लूट वाले दिन ही दो बदमाश बबुरा के रास्ते छपरा की ओर भाग रहे थे. बबुरा के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई थी. वे दोनों पकड़े गए थे. विशाल और कुणाल ये दोनों सारण के रहने वाले थे. इनके पास से लूट के आभूषणों से भरे दो बैग मिले थे. लूट में संलिप्त अररिया का चुनमुन झा मुठभेड़ में मारा जा चुका है. जेल में बंद मास्टरमाइंड वैशाली के चंदन कुमार एवं बक्सर जिले के शेरू सिंह से रिमांड पर पूछताछ जारी है.

यह भी पढ़ें- मोतिहारी की पुलिस 'मामू' नहीं, बाप है बाप! पकड़ी गई 'चोरनी' बेटी… उड़ गए परिवार वालों के होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget