एक्सप्लोरर

Arrah Accident: आरा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 2 जख्मी, बाइक से जा रहे थे सभी

Arrah News: घटना पीरो थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के पास की है. सड़क हादसे के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने बिहिया बिहटा स्टेट हाईवे को तिवारी डीह गांव के पास जाम कर दिया.

Arrah Road Accident: बिहार के आरा में शुक्रवार (22 मार्च) को अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार छह लोगों को रौंद दिया. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने आरा लाने के दौरान दम तोड़ दिया. घटना 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है. दो लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना पीरो थाना क्षेत्र के तिवारी डीह गांव के पास की है.

तीन मृतकों की हुई पहचान

1) वीर कुंवर राम, पिता- आनंद राम, गांव- नुआ, थाना- सिकरहट्टा

2) अंटु कुमार, पिता- उमेश पासवान, गांव- तिरोजपुर, थाना- तरारी

3) अभिषेक कुमार, पिता- रविंदर पासवान, गांव- तिरोजपुर, थाना- तरारी 

मरने वाले चौथे व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है. इस मामले में पीरो एसडीपीओ राहुल सिंह ने बताया कि दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है. दो घायलों को इलाज के आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बारे में यह स्पष्ट नहीं पता चल पाया है कि यह घटना दो बाइकों की टक्कर की है या किसी बड़ी गाड़ी ने दोनों बाइक सवार को कुचल दिया है. घायलों से जानकारी लेने के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा.

शुरुआती जो खबर आ रही है उसके अनुसार मरने वाले चार लोगों में तीन युवक हैं जबकि एक बच्ची है. वहीं दो घायलों में एक महिला और एक बच्चा है. महिला का नाम संजू देवी है. घायल बच्चा महिला का बेटा है. इस घटना के बाद अक्रोशित ग्रामीणों ने बिहिया बिहटा स्टेट हाईवे को तिवारी डीह गांव के पास जाम कर दिया.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों के आने और उनसे पूछताछ के बाद पता चलेगा कि मृतक और घायल आपस में क्या लगते थे या कौन किसका रिश्तेदार है. पुलिस जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक किसी के परिजन सदर अस्पताल नहीं पहुंचे थे.

सड़क हादसे में जख्मी संजू देवी ने बताया कि वो रोहतास जिले के जेसरी (काराकाट) स्थित अपनी बहन के घर से अपने गांव लौट रही थी. तबीयत खराब थी तो मिलने के लिए गई थी. वापस अपने गांव लौट रही थी तभी रास्ते में यह घटना हो गई. उसे अभी तक इस हादसे में अपने पति और बच्चों के मरने की खबर नहीं है.

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आया BJP के फायरब्रांड नेता का बयान, क्या बोले गिरिराज सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget