एक्सप्लोरर

आरा में शराब तस्करों का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी खाई में पलटी, एक सिपाही शहीद, ASI समेत चार घायल

Constable Martyred: पुलिस की गाड़ी की रफ्तार तेज थी जो सड़क किनारे नदी के पास मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी. गाड़ी सीधा खाई में जा गिरी. स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला.

Arrah Police vehicle Overturned: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के कटेया रोड के पास शनिवार को उत्पाद विभाग की गाड़ी सड़क किनारे खाई में पलट गई. शराब तस्करों का पीछा करते वक्त यह हादसा हुआ. इस हादसे में 35 वर्षीय सिपाही चालक संजय यादव ने ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान गंवा दी. उनके साथ गाड़ी में सवार चार अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें ASI मो. जमील अख्तर की हालत नाजुक बताई जा रही है.

शराब कारोबारी का पीछा कर रही थी टीम

बताया जाता है कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी, और सड़क किनारे नदी के पास मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी. गाड़ी सीधा खाई में जा गिरी. स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला. घायलों को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.  दरअसल शराब कारोबारी शराब लेकर जा रहे थे, जिसकी सूचना जगदीशपुर उत्पाद विभाग को मिली. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम शराब कारोबारी का पीछा कर रही थी इसी बीच गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण रोड से अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. इसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी. पुलिस ने सभी घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया. 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक खवासपुर थाना क्षेत्र के हरी टोला गांव निवासी त्रिलोकीनाथ यादव के 35 वर्षीय पुत्र संजय कुमार यादव है. वह होमगार्ड जवान थे एवं जगदीशपुर उत्पाद विभाग थाने में कार्यरत थे, जबकि ज़ख्मियों में अरवल जिला के अरवल थाना क्षेत्र के मोठा गांव निवासी मो. सलाहुद्दीन के 44 वर्षीय पुत्र मो. जमील अख्तर, बिहिया थाना क्षेत्र के समरदाह गांव निवासी सुधन पासवान का 32 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र पासवान, शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी मुन्ना यादव का 32 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार यादव एवं जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज गांव निवासी शंकर यादव का 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार शामिल हैं. इसमें उत्पाद विभाग के जमादार जमील अख्तर वर्तमान में पटना जिला के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ पर अपना मकान बनाकर रहते हैं.

वह वर्तमान में जगदीशपुर स्थित उत्पाद विभाग थाना में कार्यरत हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की पुलिस टीम छापेमारी करने के लिए कटैया मार्ग की तरफ गई थी. उसी दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस टीम को देख आरोपी अपनी गाड़ी लेकर भागने लगे. तभी उत्पाद विभाग की बोलेरो गाड़ी उनका पीछा करने लगी. पीछा करने के दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पहरी बाबा ब्रह्मस्थान के समीप चार्ट में पलट गई, जिससे सभी लोग जख्मी हो गए.

घायल सभी जवान पटना रेफर

इसके बाद स्थानीय लोगों एवं डायल 112 नंबर पुलिस के जरिए उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों होमगार्ड जवान संजय कुमार यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं सभी ज़ख्मियों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालात को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. इसके बाद सदर अस्पताल में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी ने शव का पोस्टमार्टम कराया.

ये भी पढ़ें: गोपालगंज में युवक के आपत्तिजनक पोस्ट के कारण घर पर आई आफत, परिवार को बेरहमी से पीटा, लूटपाट भी की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget