एक्सप्लोरर

Bihar News: आरा में 10 हजार घूस ले रहा था श्रम संसाधन विभाग का अधिकारी, इस काम के लिए मांगे थे रुपये

Arrah 10 Thousand Bribe: गिरफ्तार प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वैशाली जिले का रहने वाला है. निगरानी विभाग से चार जनवरी को शिकायत की गई थी‌.

आरा: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने सोमवार को आरा के श्रम प्रवर्तन अधिकारी राणा कुमार को दस हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. कन्या विवाह योजना अंतर्गत अनुदान की राशि देने के बदले में घूस ले रहा था. गिरफ्तार प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के पदमौल गांव का रहने वाला है. वह पटना के कंकड़बाग में परिवार के साथ रहता है.

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी सुकांती देवी ने अपनी बेटी की शादी के लिए श्रम विभाग में पंजीयन कराया था. 50 हजार रुपया पास हुआ था. यही पैसे देने के बदले में श्रम विभाग के प्रवर्तन पदाधिकारी राणा कुमार द्वारा 10 हजार रुपये बतौर घूस की मांग की गई थी. इसकी शिकायत सुकांती देवी ने निगरानी विभाग से चार जनवरी को की थी.

10 हजार रुपये लेते टीम ने पकड़ा

शिकायत के बाद निगरानी विभाग द्वारा इसकी जांच की गई थी. जांच में यह मामला सत्य पाया गया जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर शहर के बाबू बाजार स्थित श्रम संसाधन कार्यालय में दबिश दी और राणा कुमार को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई.

इस मामले में निगरानी विभाग के डीएसपी नीलाभ कृष्ण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम राणा कुमार है. वह श्रम विभाग में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हैं. शिकायत मिली थी कि कन्या विवाह योजना अंतर्गत अनुदान राशि देने को लेकर इनके द्वारा 10 हजार रुपये की घूस की मांग की जा रही है. परिवार वालों ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में इनकी शिकायत की थी. शिकायत दर्ज करते हुए हम लोगों ने यह कार्रवाई की है. 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है.

यह भी पढ़ें- Indigo Flight: पटना आई इंडिगो की फ्लाइट में क्या-क्या हुआ यहां जानें, छेड़खानी और मारपीट का मामला पलटा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget