एक्सप्लोरर

Indigo Flight: पटना आई इंडिगो की फ्लाइट में क्या-क्या हुआ यहां जानें, छेड़खानी और मारपीट का मामला पलटा!

Patna New Delhi Indigo Flight: फ्लाइट संख्या 6E-6383 की घटना है. नई दिल्ली से फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर 8 बजकर 55 मिनट पर पहुंची थी. इसमें दो आरोपी पकड़े गए हैं.

पटना: फ्लाइट्स में इन दिनों एक से एक घटनाएं हो रही हैं. कंबल पर पेशाब करने, फ्लाइट में मारपीट जैसे मामले सामने आने लगे हैं. रविवार की रात इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 रात 8.55 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची. यात्रा के दौरान फ्लाइट में तीन यात्रियों पर एयर होस्टेस से छेड़खानी और पायलट से मारपीट का आरोप लगा. यह फ्लाइट दिल्ली से आई थी. हालांकि मामला थाने जाते-जाते कुछ पलट गया क्योंकि लिखित शिकायत में मारपीट और छेड़खानी का जिक्र ही नहीं किया गया है.

पहले क्या खबर आई?

शुरुआत में जो बातें सामने आईं उसके अनुसार फ्लाइट में यात्रा कर रहे तीन यात्रियों पर कैप्टन से मारपीट और एयर होस्टेस से छेड़खानी की बात कही गई. फ्लाइट के कैप्टन रवि मित्तल ने मामला दर्ज कराया. दो यात्रियों को पकड़ा गया जबकि एक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका.

जो शख्स फरार हुआ उसने पप्पू यादव के साथ अपनी पांच तस्वीर दिखाई थी. बताया जा रहा कि तीसरे को छोड़ने के लिए पप्पू यादव के पीए ने फोन किया था. एक ने कहा कि वह तेजस्वी यादव का आदमी है. आए दिन दिल्ली से शराब पीकर आता है. उसका नीतीश कुमार क्या कर लेंगे.

फ्लाइट में शराब पीने की बात

तीनों यात्रियों पर आरोप है कि उन्होंने यात्रा के दौरान अपने पास शराब रखी थी. यात्रा के दौरान ही पीने लगे. इस पर क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई. मना करने पर इन युवकों ने सॉरी भी कहा. घरेलू उड़ानों में ऑनबोर्ड शराब की पाबंदी है इसलिए इंडिगो ने इसकी सूचना लैंडिंग से पहले ही संबंधित एजेंसियों को दे दी. लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया.

मारपीट या छेड़खानी की बात नहीं

एयरपोर्ट थाना के प्रभारी ने कहा कि मारपीट या छेड़खानी की घटना जैसी कोई जानकारी इंडिगो के मैनेजर की तरफ से लिखित शिकायत में नहीं कही गई है. सिर्फ शराब के नशे में होने की जानकारी दी गई है. इसलिए एक्साइज एक्ट के तहत ही पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है. एक युवक का नाम नीतीश है और दूसरे का नाम रोहित है. अब कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Viral Video: जेल में बंद युवक का गाना सुनकर इंप्रेस हुए UP के BJP विधायक, शलभ मणि त्रिपाठी ने दे दिया बड़ा ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget