एक्सप्लोरर

आरा: गोबर के गड्ढे से मिला 2 दिन से लापता मासूम बच्ची का शव, नाबालिग आरोपी और पिता गिरफ्तार

Bihar Crime News: 4 साल की मासूम समीरा की लापता होने के 2 दिन बाद गोबर के गड्ढे से लाश बरामद हुई. पुलिस ने नाबालिग आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर दुष्कर्म व हत्या की जांच शुरू की है.

Bihar Crime News: आरा के पीरो थाना स्थित भागलपुर गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 2 दिन से लापता 4 साल की बच्ची समीरा खातून का शव शनिवार (5 जुलाई) को गांव के कुरैशी मोहल्ला में एक गोबर भरे गड्ढे से बरामद हुआ. बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही एक नाबालिग आरोपी और उसके पिता मुगली हाशमी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, समीरा खातून भागलपुर वार्ड नंबर 22 निवासी मंसूर खान की बेटी थी. गुरुवार (3 जुलाई) की शाम मोहर्रम के अवसर पर गली में डंका बजाया जा रहा था, उसी दौरान समीरा भी खेलने के लिए बाहर निकली थी. 

गोबर के गड्ढे में मिला शव

चाचा हाशिम खान के अनुसार, समीरा को मोहल्ले के ही एक नाबालिग के साथ आखिरी बार देखा गया था. जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली. परिजनों की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू की. शनिवार (5 जुलाई) की सुबह कुरैशी मोहल्ले के एक लड़के ने गोबर के गड्ढे से मासूम का पैर बाहर निकला देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में छिपा दिया गया. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

मृत बच्ची के चाचा ने किया खुलासा

मृत बच्ची के चाचा हाशिम खान ने बताया कि मोहर्रम के दिन शाम को डंका बजाते जुलूस के पीछे उनकी भतीजी चली गई थी. पास में बैठा आरोपी नाबालिग भी दिखा, जिसे उन्होंने डांटा भी, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ. बाद में वह बच्ची को कुरैशी मोहल्ला के एक घर के पीछे गोबर भरे गड्ढे में ले गया और उसकी हत्या कर शव को वहीं गाड़ दिया. रात तक बच्ची के नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चला. अगले दिन पीरो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने रातभर बच्ची की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार (5 जुलाई) सुबह खोजबीन के दौरान कुरैशी मोहल्ले के एक लड़के ने गोबर भरे गड्ढे में बच्ची का पैर देखा और तुरंत लोगों व परिजनों को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बच्ची के चाचा हाशिम खान ने आरोपी नाबालिग से किसी दुश्मनी से इनकार करते हुए बताया कि वह नशे का आदी है और उसी हालत में उसने वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है.

पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, मृत बच्ची की मौत दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर 4 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया.

आरोपी नाबालिग व पिता को हिरासत में ले लिया गया

भोजपुर एसपी राज ने बताया कि 3 जुलाई को भागलपुर गांव में मेला लगा था और उसी शाम बच्ची घर से निकली थी. मोहल्ले के ही एक नाबालिग के साथ उसे देखा गया था. उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार के दो घर हैं, इस कारण परिजन असमंजस में थे कि शायद वह दूसरे घर पर सो गई हो. शुक्रवार दोपहर से परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने लगातार खोजबीन जारी रखी और शनिवार दोपहर को शव बरामद किया गया. आरोपी नाबालिग और उसके पिता मुगली हाशमी को हिरासत में ले लिया गया है.

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत होता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. सिविल सर्जन के निर्देश पर गठित 4 सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में किया. इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा है. मां नजमा खातून, बहनें मुस्कान व नायरा और भाई असद खान का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Khan Sir News: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
पटना: 'फर्श से पहुंचे अर्श तक और अब...', विवादों में घिरे 'खान सर' का पूरा सफर जानिए
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
लालू यादव और राबड़ी देवी की Z प्लस सिक्योरिटी हटाने पर बोले जीतन राम मांझी, 'अगर इनको दिक्कत है तो..'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
पटना: वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन, कोच मनीष ओझा बोले- 'सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे...'
Pawan Singh News: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'
पटना: एमएलसी कैंडिडेट बनने के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे पवन सिंह, बोले- 'पार्टी मेरी मां...'

वीडियोज

Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
ना फिल्मों से नाता, लाइमलाइट से हैं दूर, फिर भी कैसे 77000 करोड़ की मालकिन हैं राम चरण की वाइफ?
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget