एक्सप्लोरर

बिहार: ओवरलोड गाड़ियों से हुआ एक्सीडेंट तो ड्राइवर-मालिक पर होगा केस, ADG ट्रैफिक ने की हादसों की समीक्षा

Bihar News: एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने कहा कि कोई गाड़ी चलाते हुए कहीं भी नाबालिग पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ भी बीएनएस की सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

बिहार में ओवरलोड गाड़ियों खासकर ऑटो जैसे छोटे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अगर ऑटो, बस जैसे किसी गाड़ी से ओवरलोडिंग की वजह से दुर्घटना होती है, तो मालिक के अलावा ड्राइवर समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 105 समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इस धारा में न्यूनतम 10 वर्ष के कारावास का प्रावधान है. यह जानकारी एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

एडीजी ने हाल के महीनों में हुई बड़े ऑटो हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि 23 फरवरी को मसौढ़ी में हुए ऑटो हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी. इसी तरह 29 मई को डुमरिया में 4, 31 जुलाई को आदर्श नगर में 3 और 23 अगस्त को दनियावां से आगे शाहजहांपुर के पास ऑटो हादसे में 9 महिलाओं की मौत हो गई थी. ये सभी हादसे ओवरलोडिंग के कारण हुई है. 

ओवरलोड गाड़ियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

इन मामलों की जांच करके बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा जहानाबाद में कुछ दिन पहले स्कूल बस में छेद से गिरकर बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है, इस मामले में भी सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. इन मामलों में सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

नाबालिग के गाड़ी चलाते पकड़े जाने पर होगा एक्शन

एडीजी ने कहा, ''शहरों खासकर पटना में ऑटो के कारण जाम की समस्या होती है. सभी चौक-चौराहों के 50 मीटर आगे या पीछे ही ऑटो को खड़ा करने का सख्त निर्देश दिया गया है. अगर ऑटो, टुकटुक समेत अन्य कोई वाहन चलाते हुए कहीं भी नाबालिग पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ भी बीएनएस की सख्त धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. 

माल ढोने वाली गाड़ियों में लोगों के बैठाने पर मनाही

किसी मालवाहक ऑटो या अन्य वाहनों पर व्यक्ति को ढोने पर पूरी तरह से मनाही है. ई-रिक्शा पर स्कूली बच्चों के परिवहन को पहले से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है. ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ओवरलोडेड गाड़ियों पर न बैठने की अपील

उन्होंने आगे कहा, ''अभी ऑटो वालों को समझाया जा रहा है. इसके बाद भी वह नहीं मानते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा ओवरलोडेड वाहनों पर बैठने से परहेज करें और गलत गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ आवाज उठाएं. ताकि इस तरह की परिपाटी को समाज में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. स्कूलों में भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी देनी चाहिए.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget