एक्सप्लोरर

बिहार: जहानाबाद में हार्डवेयर के गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक

स्थानीय लोगों ने बताया कि पास के एक होटल में बारात आई हुई थी, जो देर रात आतिशबाजी कर रहे थे. आतिशबाजी से निकली चिंगारी से आग लग गई. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में मंगलवार को अगलगी की दो बड़ी घटनाओं से लोग सकते में आ गये हैं. अगलगी की पहली घटना शहर के नामचीन हार्डवेयर व्यवसायी अबू हंजला की ग्लास किंग के गोदाम में घटी, जहां पचास लाख से अधिक का हार्डवेयर का सामान जलकर खाक हो गया. वहीं, दूसरी घटना कैडोना ओपी के भिठिया गांव की है, जहां खलिहान में आग लगने से लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई.

मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय स्थित फिदा हुसैन रोड के समीप ग्लास किंग के गोदाम में भीषण आग लग गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंची. छत पर बने गोदाम से आग की काफी तेज लपट निकल रही थीं, ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया.

बिहार: जहानाबाद में हार्डवेयर के गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक

हालांकि, जब तक आग बुझाया गया, तब तक 50 लाख रुपये के समान जल कर नष्ट हो गया था. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पास के एक होटल में बारात आई हुई थी, जो देर रात आतिशबाजी कर रहे थे. आतिशबाजी से निकली चिंगारी से आग लग गई. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

इधर, कैडोना ओपी के भिठिया गांव में शॉट सर्किट से उपेंद्र शर्मा समेत दो किसान के खलिहान में आग लग गई, जिससे कई क्विंटल धान जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताते चले कि दो दिन पूर्व भी शहर के एक कबाड़ी दुकान में भीषण अगलगी की घटना हुई थी.

यह भी पढ़ें- 

बिहार: राज्य में जमीनी विवाद को खत्म करने की सरकार की नई पहल, जाने सरकार की क्या है नई रणनीति बिहार: अपराधियों ने RJD नेता को जान से मारने की दी धमकी, शिकायत करने के बावजूद पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल गांधी के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
जगतार सिंह हवारा की पैरोल पर कांग्रेस में दो फाड़? राहुल के करीबी ने पूछा- और भी कोई काम है?
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget