एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में देसी कट्टे के साथ 9वीं क्लास का छात्र पकड़ाया, दो नाली बंदूक और 29 गोलियां भी बरामद

Buxar Police: बक्सर के नए पुलिस कप्तान ने अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की हैं. इन बैठकों में उन्हें पुलिसिंग के नए तरीके सिखाए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है.

9th Class Student Arrested: बिहार के बक्सर जिले में पुलिस के जरिए की गई एक बड़ी कार्रवाई में मुरार थाने की पुलिस ने 9वीं कक्षा के एक छात्र को देसी कट्टे के साथ पकड़ा है. इसके बाद छात्र की निशानदेही पर पुलिस ने ओझा बरांव गांव में छापेमारी की, जहां से एक अन्य व्यक्ति को दो नाली बंदूक और 29 गोली एक मोबाइल और एक लोहे का पंजा के साथ गिरफ्तार किया गया है.

बक्सर पुलिस कप्तान की फटकार का असर

बक्सर जिले के नए पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश दिए जाने के बाद से सिपाही से लेकर थानेदार और एसडीपीओ तक सभी पुलिसकर्मियों की नींद गायब हो गई है. सभी अपने-अपने ट्रैक रिकॉर्ड को सुधारने के लिए जी-जान से लगे हुए हैं. इसका परिणाम यह है कि बक्सर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. ताजा मामला डुमरांव अनुमंडल के मुरार थाना क्षेत्र का है, जहां से 9वीं कक्षा के एक छात्र विधि निरुध्द को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया. 

इस पूरे मामले को लेकर बक्सर पुलिस कप्तान शुभम आर्या ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि मुरार थाना अंतर्गत ओझा बरांव में कल सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 9वीं कक्षा का छात्र देशी कट्टा लेकर विद्यालय में घूम रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्र को हिरासत में लिया और थाना लाई. पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग मिले. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.

गठित टीम के जरिए कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण साह के घर में छापेमारी की गई. इस दौरान एक दुनाली बंदूक और 29 करतूस घर से बरामद किए गए. इसके बाद पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि उनके पुत्र पवन कुमार को हरेंद्र सिंह उर्फ हरेंद्र यादव ने उन्हें हथियार दिया है. उनकी भी अपराधीक इतिहास खंघाली जा रही है. उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा.

जिले में बेहतर हो रही है कानून व्यवस्था 

बता दें कि बक्सर जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नए पुलिस कप्तान ने अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की हैं. इन बैठकों में उन्हें पुलिसिंग के नए तरीके सिखाए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सफलता ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस पूरी घटना से यह स्पष्ट होता है कि बक्सर पुलिस कप्तान की सख्ती और पुलिसकर्मियों की मेहनत से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था बेहतर हो रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सुपौल में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने पहुंचे पप्पू यादव बांटने लगे रुपये, उमड़ पड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget