एक्सप्लोरर

Bihar News: तस्करी कर लाए गए 8 राजस्थानी ऊंट पूर्णिया से बरामद, 4 भेजे गए बंगाल, लाखों रुपये में कीमत

Purnia Smuggling of Camels: सभी ऊंट को डॉक्टर की निगरानी में पशु चिकित्सालय महेंद्रपुर में रखा गया है. हालांकि तस्कर की पहचान अभी तक नहीं हुई है. पुलिस को आवेदन भी नहीं मिला है.

पूर्णिया: तस्करी कर लाए गए आठ राजस्थानी ऊंट को पुलिस ने सोमवार (20 नवंबर) की रात बरामद किया है. विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोनू और सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत चौधरी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर छतिया गांव में पहुंचकर तस्करी के ऊंट की खोजबीन कर उसका पता लगाया था. इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी.

पशु चिकित्सालय के डॉक्टर की निगरानी में हैं ऊंट

जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार और एसआई रमेश पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. आठ ऊंट को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय महेंद्रपुर में डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है. इस मामले में समाजसेवी सुधीर चौधरी ने बताया कि ऊंट की तस्करी की सूचना कई दिनों से मिल रही थी.

राजस्थान से लाए गए थे कुल 12 ऊंट

बताया जाता है कि राजस्थान से 12 ऊंट को तस्करी के लिए पूर्णिया के महेंद्रपुर छतिया गांव लाया गया था. इसमें से आठ ऊंट को पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया है, जबकि चार ऊंट पश्चिम बंगाल चले गए हैं. कहा जा रहा है कि उसे भी पश्चिम बंगाल से बरामद कर लिया गया है. समाजसेवी सुधीर चौधरी ने बताया कि ऊंट राजस्थान का राजकीय पशु है. ऊंट को वहां से तस्करी कर लाया गया था. बिहार और बंगाल के कई जिलों में बेचा जाता है. बताया गया कि इनकी कीमत लाखों रुपये में है.

इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि तस्करी के आठ ऊंट को पकड़ा गया है. सभी ऊंट को डॉक्टर की निगरानी में पशु चिकित्सालय महेंद्रपुर में रखा गया है. तस्कर के खिलाफ लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हालांकि तस्कर की पहचान अभी तक नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें- Chhapra Crime News: भूमि विवाद में फिर गिरी लाश, छपरा में गोलीबारी, एक की मौत, पहले भी हो चुकी थी मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान
बिहार में बनेंगे नए यूनिवर्सिटी-टाउनशिप, चीनी मिलों पर भी CM का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget