एक्सप्लोरर

Bihar Dengue News: बिहार में डेंगू बरपा रहा कहर, रविवार को मिले 295 नए मामले, विपक्ष ने उठाए सरकार पर सवाल

बिहार में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है. अब तक पूरे बिहार में 7871 मामले मिल चुके हैं. 90 प्रतिशत संक्रमितों की पुष्टि सितंबर से अब तक हुई है. पटना जिले में डेंगू के सबसे ज्यादा 6120 मामले मिले हैं.

Bihar Dengue News: बिहार में रविवार को डेंगू के 295 नए मामले मिले. प्रदेश में मच्छर जनित इस बीमारी के इस साल अब तक 7871 मामले मिल चुके हैं. बिहार स्वास्थ्य समिति के कार्यकारी निदेशक संजय सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मिले डेंगू के 295 मामलों में से 250 मरीज़ पटना जिले के हैं.

सिंह ने बताया कि जनवरी से अब तक मिले डेंगू के 7871 मामलों में से 90 प्रतिशत संक्रमितों की पुष्टि सितंबर से अब तक हुई है. उन्होंने बताया कि पटना जिले में डेंगू के सबसे ज्यादा 6120 मामले मिले हैं.

बीजेपी ने सरकार पर लगाया आरोप
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने प्रदेश की महागठबंधन सरकार पर डेंगू जैसी बीमारी से निपटने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभालने वाले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की प्रशासनिक लापरवाही के कारण राज्य में डेंगू के मरीजों की संख्या सात हजार से ज्यादा हो चुकी है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव स्वास्थ्य और नगर विकास दोनों विभाग के मंत्री हैं और इन विभागों की लापरवाही डेंगू के रूप में जनता को झेलनी पड़ रही है.

Nawada News: अस्पताल में DM का औचक निरीक्षण, डॉक्टर्स मिले गायब, कहा- पर्सनल नंबर पर कॉल कर ड्यूटी पर नहीं बुलाना है

केंद्रीय टीम कर चुकी है जांच
गौरतलब है कि बीते दिनों बिहार में बढ़ रहे डेंगू के मामले को देखते हुए चार सदस्यीय केंद्रीय टीम राजधानी पटना आई थी. इस दौरान टीम ने डेंगू के मरीजों की जांच, इलाज और अस्पतालों में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा ली थी. इस चार सदस्यीय केंद्रीय टीम में डॉ. संजीव गोगोई, डॉ. रविशंकर सिंह, डॉ. नीरज कुमार और डॉ. लाल जौली शामिल थे. इसके अलावा लोगों को डॉक्टर यह सलाह दे रहे हैं कि डेंगू को लेकर सतर्कता ज्यादा जरूरी है. डेंगू को लेकर थोड़ी सी चूक खतरनाक साबित हो सकता है. डेंगू पीड़ित व्यक्ति भी दूसरे को डेंगू फैला सकता है. ऐसे में उन्हें सतर्कता से हमेशा मच्छरदानी में रहने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget