एक्सप्लोरर

बिहार के रास्ते यूपी भेजी जा रही थी 50 करोड़ रुपये की चरस, 3 नेपाली नागरिक गिरफ्तार

चरस अलग-अलग करीब एक हजार पैकेट में रखे हुए थे. पुलिस बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये आंक रही है.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 में बलथरी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक वैन से 265 किलोग्राम चरस बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है. गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद रविवार की शाम बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इस दौरान बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे एक पिकअप वैन को रोककर जब पुलिस ने जांच की तब पिकअप वैन का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रैक्टर का निकला.

इसके बाद वैन की जब गहन जांच की गई तब इसके केबिन में एक तहखाने में छिपाकर लाए जा रहे 265 किलोग्राम चरस बरामद किया गया. ये सभी चरस अलग-अलग करीब एक हजार पैकेट में रखे हुए थे.

चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये

इस मामले में वैन चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार सभी लोग नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार लोगों की पहचान वीरगंज के प्रकाश कुमार कुर्मी और विक्की श्रीवास्तव व परसा मथवल निवासी विनय कुमार साहनी के रूप में की गई है.

पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान इसका खुलासा हुआ है कि चरस नेपाल से गोपालगंज के रास्ते उत्तर प्रदेश के बरेली में भेजा जा रहा था, जहां से उसे अन्य इलाकों में भेजा जाना था. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 50 करोड़ रुपये आंक रही है.

यह भी पढ़ें-

बजट सत्र से पहले हो जाएगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार ! इनका मंत्री बनना लगभग तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget