एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में 20 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से मारा

Youth Murder: युवक के पिता अरविंद मंडल ने बरारी थाना में आवेदन देकर बरारी पुलिस और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

Youth Beaten To Death In Katihar: बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के मरघिया गांव कादरटोला वार्ड संख्या 4 के एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बरारी पुलिस ने शव को पूर्वी बारीनगर पंचायत के दरबई गांव वार्ड संख्या 5 से बरामद किया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. शव की पहचान अरविंद मंडल के 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है. 

बेरहमी से पीट-पीट कर किया अधमरा 

इस घटना के संदर्भ में मृतक विशाल कुमार के पिता अरविंद मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरा पुत्र विशाल कुमार कटिहार में रहकर पढ़ाई करता था. उसको मैने कल 12:00 बजे वाली ट्रेन से कटिहार भेजा था, लेकिन आज सुबह (गुरुवार) लगभग 4:00 बजे फोन पर सूचना मिली कि आपके पुत्र विशाल कुमार को हाथ पैर बांधकर बेरहमी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया है. इसको छुड़ा कर ले जाइए, लेकिन लगभग 5:00 बजे प्रशासन को पैर हाथ बंधा हुआ विशाल कुमार का शव मिला.

वहीं मृतक के पिता अरविंद मंडल ने कहा कि साजिश से तहत बुलाकर मेरे पुत्र का पैर हाथ बांधकर बेरहमी पीट पीटकर जान से मार दिया. अरविंद मंडल ने बरारी थाना में आवेदन देकर बरारी पुलिस और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. इधर बरारी पुलिस ने विधिसम्मत शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है साथ ही बरारी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. हालांकि खबर लिखे जाने तक हत्या के कारण का पता नहीं चल सका था. 

बरारी पुलिस का क्या है कहना?

बरारी पुलिस ने बताया कि आज सुबह एक शव दरबई गांव में पड़े होने की खबर मिली, जहां पुलिस ने तत्काल पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता के दिए आवेद के अनुसार जांच की जा रही है. परिजनों ने हत्या में किसी का नाम नहीं बताय है और ना ही हत्या के कारण का पता चल सका है. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पिता की अस्थियों का किया विसर्जन, गंगा घाट पर उमड़ी समर्थकों की भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget