एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका, JDU का यह कद्दावर नेता कांग्रेस में शामिल

Kunal Agarwal Join Congress: कांग्रेस में शामिल होने वाले कुणाल अग्रवाल जमीनी राजनीति में सक्रिय रहे हैं. बनिया समाज में एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरा बन चुके हैं.

बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है और इससे पहले दल-बदल का खेल भी शुरू है. बीते रविवार (27 जुलाई, 2025) को जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव कुणाल अग्रवाल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सदस्यता दिलाई.

इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि कुणाल अग्रवाल जैसे ऊर्जावान और लोकप्रिय नेता का कांग्रेस में आना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव की लहर शुरू हो चुकी है. उनके अनुभव और जनाधार से पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ताकत मिलेगी.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कुणाल अग्रवाल सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और वे सत्तारूढ़ जेडीयू के बिहार प्रदेश के पूर्व प्रदेश महासचिव और रजौली विधानसभा के प्रभावशाली प्रभारी रहे हैं. इससे पहले युवा जेडीयू में झारखंड प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का पदभार भी इन्होंने संभाला है. 

'तेजतर्रार और लोकप्रिय नेता हैं कुणाल अग्रवाल'

राजेश राम ने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी के सामाजिक न्याय की संघर्ष को देखते हुए कुणाल अग्रवाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे कुणाल अग्रवाल बनिया समाज के तेजतर्रार और लोकप्रिय युवा नेता माने जाते हैं."

वहीं कुणाल अग्रवाल ने कहा कि आज देश और प्रदेश को नई सोच, सामाजिक न्याय, युवाओं की भागीदारी और रोजगार के अवसरों की जरूरत है. कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है और लोकतंत्र की सच्ची प्रहरी है. इसकी विचारधारा और नेतृत्व से प्रेरित होकर मैं इससे जुड़ रहा हूं.

कौन हैं कुणाल अग्रवाल?

बता दें कि कुणाल अग्रवाल जमीनी राजनीति में सक्रिय रहे हैं. बनिया समाज में एक मजबूत और प्रभावशाली चेहरा बन चुके हैं. उनके उठाए गए कदम से एक तरफ जहां जेडीयू को बड़ा झटका लगा है तो दूसरी ओर देखना होगा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस को कितना फायदा होता है. सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कुणाल अग्रवाल के साथ सैकड़ों युवाओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget