एक्सप्लोरर

जमुई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली समेत 22 अपराधियों को किया गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली कि खैरा थाना क्षेत्र के घटवारी इलाके में कुछ संदिग्ध इकट्ठा होकर किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही एएसपी अभियान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई.

जमुई: बिहार के जमुई जिले की पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 22 वैसे अपराधियों और नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी कई थानों की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. बता दें कि जिले के खैरा थाना क्षेत्र सेे बीते कुछ दिनों से लगातार नक्सलियों द्वारा लेवी की मांग की खबर मिल रही थी. इस दौरान तथाकथित नक्सलियों द्वारा गोलीबारी और बम विस्फोट भी किया गया था. ऐसे में इलाके के लोग काफी दहशत में थे. हालांकि, पुलिस लगातार दबिश बनाये हुए थी.

एएसपी अभियान ने गठित की टीम

इसी क्रम में शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि खैरा थाना क्षेत्र के घटवारी इलाके में कुछ संदिग्ध इकट्ठा होकर किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही एएसपी अभियान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें एसडीपीओ जमूई, खैरा थानाध्यक्ष, एसपी सेल और जिला पुलिस बल को शामिल किया गया.

टीम ने रविवार को उक्त थाना क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान कुछ अपराधी भागने में सफल रहे, लेकिन इलाके के कुख्यात प्रकाश यादव, मिथिलेश यादव और रंजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 2 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, एक बुलेट बाइक और 2 मोबाइल बरामद किया गया.

बरामद किया गया अनोखा मोबाइल

मिली जानकारी अनुसार जो मोबाइल बरामदकिया गया है वो अनोखा है, उसका लोकेशन पुलिस द्वारा ट्रैक नहीं किया जा सकता. फिलहाल पुलिस मोबाइल की जांच कर रही है. बता दें कि जिला पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान के दौरान कुल 22 अपराधियों को गिरफ्तार है.

कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

गिरफ्त में आए अधिकांश अपराधी लूट, डकैती और हत्या के आरोपी हैं और काफी लंबे अरसे से फरार रहे हैं. पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं और सभी अभियान में शामिल अधिकारियों और बलो को पुरस्कृत करने की बात कर रहे हैं.

(इनपुट- बृजमोहन भगत)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget