एक्सप्लोरर

Bhola Yadav Arrested: नौकरी के बदले जमीन और IRCTC स्कैम में भोला यादव गिरफ्तार, हृदयानंद चौधरी को भी पकड़ा गया

Bhola Yadav Arrested by CBI: नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी स्कैम में यह बड़ी गिरफ्तारी है. हृदयानंद चौधरी को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया है.  

पटनाः लालू परिवार के बेहद खास और लालू के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव (Bhola Yadav) पर बुधवार को सीबीआई ने शिकंजा कसा. नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी स्कैम (IRCTC Scam) मामले में भोला यादव को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके साथ-साथ जमीन देकर रेलवे में नौकरी लेने वाले गोपालगंज निवासी हृदयानंद चौधरी को भी पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से गिरफ्तार किया गया.  

बताया जाता है कि सीबीआई भोला यादव को पूछताछ के लिए लगातार तलब कर रही थी, लेकिन वो टालते रहे. अंतत: बुधवार की सुबह सीबीआई ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. नौकरी के बदले जमीन और आईआरसीटीसी स्कैम में यह बड़ी गिरफ्तारी है. पटना के साथ-साथ भोला यादव के पैतृक घर दरभंगा में भी छापेमारी की गई है. कुल चार ठिकानों पर यह छापेमारी की गई. यह पूरा मामला रेलवे भर्ती घोटाला से जुड़ा है. हृदयानंद चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने महुआबाग की अपनी 3375 वर्गफीट जमीन देकर पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर में नौकरी ली थी.

आरोप है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी लगवाने के बदले जमीन ली थी. सीबीआई ने इस मामले में हाल ही में लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव पर केस भी दर्ज किया था. इसी साल मई में एक साथ 17 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. 

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: समस्तीपुर में 7 लाख रुपये की लूट, FD का पैसा लेकर साइकिल से घर जा रहा था शिक्षक

लालू के हनुमान कहे जाते हैं भोला यादव

बता दें कि भोला यादव को लालू यादव का हनुमान कहा जाता है. वो लालू परिवार के बेहद खास हैं. हमेशा वो लालू प्रसाद यादव के साथ रहते हैं. चाहे कोर्ट का काम हो या फिर इलाज का वो हर वक्त लालू यादव के साथ दिख जाएंगे. 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में वह बहादुरपुर सीट विधायक चुने गए थे. हालांकि 2020 चुनाव में वे हायाघाट सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार गए. वो तेजस्वी यादव के भी काफी नजदीक हैं.

जानकारी के अनुसार, पिछले 6 दिनों से सीबीआई की टीम भोला यादव से अलग-अलग दिनों में पूछताछ कर रही थी. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक कई जमीन लालू प्रसाद यादव की बेटी हेमा यादव के नाम पर ट्रांसफर करने का भी आरोप है. भोला यादव को सीबीआई ने बुधवार को ही राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने भोला यादव को पांच दिनों के लिए रिमांड पर भेजा है. 

सुबह-सुबह शुरू हो गई छापेमारी

भोला यादव (Bhola Yadav) के घर सीबीआई (CBI) की टीम बुधवार की सुबह-सुबह पहुंची और छापेमारी शुरू हो गई. भोला यादव के गंज स्थित आवास पर सीबीआई सुबह करीब छह बजे पहुंची. कमरा बंद था तो केयर टेकर से चाभी लेकर पूछताछ की गई. केयर टेकर प्रशांत ने बताया कि पास के एक कार्यकर्ता के पास मकान का चाभी है. टीम ने बारी-बारी से सभी कमरों की तलाशी ली. 

यह भी पढ़ें- Vaishali News: साधु बनकर घूम रहे 6 लोगों को वैशाली में पीटा, यूपी के रहने वाले थे सभी, वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'आप पर कांग्रेस का भूत हावी'
PM मोदी के संबोधन पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'आप पर कांग्रेस का भूत हावी'
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
PM मोदी के संबोधन पर RJD नेता मनोज झा ने उठाए सवाल, पूछा- 'ये राष्ट्र के नाम संदेश या फिर...'
PM मोदी के संबोधन पर RJD नेता मनोज झा ने उठाए सवाल, पूछा- 'ये राष्ट्र के नाम संदेश या फिर...'
पूर्व केंद्रीय मंत्री RK सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, निलंबित होने के बाद BJP से तोड़ा था नाता
पूर्व केंद्रीय मंत्री RK सिंह ने किया नई पार्टी बनाने का ऐलान, निलंबित होने के बाद BJP से तोड़ा था नाता

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं...’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
‘उनके पास 12 सालों में दिखाने के लिए कुछ खास नहीं...’, PM मोदी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
IPL 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए 5 स्टार खिलाड़ी, मौका मिलते ही मचा देंगे तबाही
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात
'औरतों से ज्यादा मर्द मेसैज करते हैं', शर्टलेस सीन्स पर अविनाश तिवारी का खुलासा, कही बड़ी बात
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
PM Modi : राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कितनी बार लिया कांग्रेस का नाम, जानिए किन विपक्षी दलों पर बोला हमला
राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम ने कितनी बार लिया कांग्रेस का नाम, जानिए किन विपक्षी दलों पर बोला हमला
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Embed widget