एक्सप्लोरर

'हैलो कौन…' वाले रितेश पांडेय जन सुराज से जुड़े, पूर्व ADG जेपी सिंह ने भी थामा PK का दामन

Jan Suraaj Party: रितेश पांडेय ने कहा कि बिहार के लोगों को मजदूरी करने के लिए मजबूर कर दिया गया है. सिस्टम को बदलने के लिए जो प्रशांत किशोर निकले हैं, हम उनके साथ हैं.

भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय शुक्रवार (18 जुलाई, 2025) को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए. हैलो कौन गाने से उन्होंने खूब नाम कमाया था. रितेश पांडेय के साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी वीआरएस लेकर पीके का दामन थामा. 

इस मौके पर रितेश पांडेय ने कहा कि बिहार के लोगों को मजदूरी करने के लिए मजबूर कर दिया गया है. सिस्टम को बदलने के लिए जो प्रशांत किशोर निकले हैं, हम उनके साथ हैं. इस दौरान रितेश पांडेय ने गाना गाया, "हम नया बिहार चाहते हैं… बिहार में ही रोजी रोजगार चाहते हैं… जनता का जन सुराज हो ये चाहते हैं."

क्या बोले जय प्रकाश सिंह?

दूसरी ओर वीआरएस लेकर जन सुराज से जुड़ने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश ने कहा, "जिस तरह देश में बदलाव के लिए गांधी जी पैदल चले ठीक उसी तरह प्रशांत किशोर चले, जिससे मैं काफी प्रभावित हुआ." जेपी सिंह ने कहा कि वो प्रशांत किशोर से बहुत पहले जुड़ चुके थे. उन्होंने बिहार की स्थिति के बारे में कहते हुए पीड़ा व्यक्त की.

जेपी सिंह ने कहा कि वे देश में महत्वपूर्ण पदों पर रहे. अब लगा कि उन्हें प्रशांत किशोर की इस मुहिम में शामिल होना चाहिए, इसलिए इस्तीफा देकर वे प्रशांत किशोर के साथ आ गए. उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी उसे वो पूरी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे.

इस मौके पर प्रशांत किशोर ने जेपी सिंह और रितेश पांडेय को धन्यवाद दिया. पीके ने कहा कि जन सुराज में उसे ज्यादा महत्व दिया जाता है जो इसी बिहार में रहकर व्यवस्था से लड़कर अपने जीवन में कुछ हासिल किया हो. उन्होंने कहा, "जेपी सिंह एकमा के सरकारी विद्यालय में पढ़े हैं. ये बता रहे थे कि मैट्रिक तक छपरा भी ये नहीं गए थे. आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो सेना में नौकरी की. सेना में नौकरी करने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी मे नौकरी की. इसके बाद ऑल इंडिया रैंक 59 लाकर आईपीएस बने. ये बिहार के लड़कों की ताकत है." 

यह भी पढ़ें- Rohtas Murder: जमीन विवाद में खूनी खेल! रोहतास में पीट-पीटकर हत्या, 2 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget