एक्सप्लोरर

Nisha Upadhyay: भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय को छपरा में हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली, पटना में डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

Bihar News: मामला जनता बाजार थाना क्षेत्र का है. उपनयन संस्कार के एक कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय पहुंची हुईं थीं. इस दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में वो घायल हो गईं.

छपरा: भोजपुरी इंडस्ट्रीज की जानी-मानी भोजपुरी गायिका (Bhojpuri Singer) निशा उपाध्याय (Nisha Upadhyay) को छपरा में स्टेज शो के दौरान गोली लगने की जानकारी मिली है. छपरा में स्टेज शो के दौरान मंगलवार की रात को निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई. स्थिति को देखते हुए निशा को पटना रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निशा उपाध्याय एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के लिए छपरा आईं थीं, जहां बीच कार्यक्रम में ही स्थानीय लोगों के द्वारा हर्ष फायरिंग शुरू कर दी गई. इस दौरान एक गोली निशा के पैर में लग गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया.

छपरा के एक कार्यक्रम में पहुंची थीं निशा उपाध्याय

मिली जानकारी के अनुसार जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव में मंगलवार को उपनयन संस्कार का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसमें भोजपुरी की गायिका निशा उपाध्याय को शामिल होना था. निशा उपाध्याय के आने के बाद कार्यक्रम देर रात तक चला. इस दौरान एक युवक ने कट्टा लहराते हुए हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दी. हर्ष फायरिंग में एक गोली निशा के पैर में लग गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. गंभीर स्थिति में निशा को पटना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

निशा उपाध्याय पटना में भर्ती

गोली लगने के बाद निशा उपाध्याय की हालत को गंभीर हो गई. इसके बाद निशा उपाध्याय को पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में यह भी बताया जा रहा है कि उनके परिवार वाले को इस बात की सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य पटना के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे हुए हैं. निशा के फैन भी हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. वहीं, इस घटना के बाद फायरिंग करने वाला व्यक्ति फरार हो गया.

पुलिस को नहीं है घटना की सूचना

बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने निशा उपाध्याय का ऑपरेशन कर पैर से गोली को निकाल दिया है. घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को कोई भी जानकारी नहीं है. इस घटना के संबंध में जनता बाजार थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना थाना और पुलिस को नहीं है.

ये भी पढ़ें: बिहार में बयानों की बहार! तेजस्वी बोले- फेल थी डबल इंजन की सरकार, JDU ने कहा- यही है सच, BJP ने यूं दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget