एक्सप्लोरर

Bhim Army Rakesh Paswan Murder: वैशाली में भीम आर्मी के संयोजक को गोलियों से भूना, हत्या के बाद भारी बवाल

Bhim Army Leader Murder: घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पंचदमिया गांव की है. खून से लथपथ हालत में समर्थक जिला अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

हाजीपुर: भीम आर्मी (Bhim Army) के जिला संयोजक राकेश पासवान (Rakesh Paswan Murder) की बदमाशों ने गुरुवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी. राकेश पासवान को यहां दलित का बड़ा नेता माना जाता था. बदमाशों ने सीने में चार गोली मारी है. वहीं 20 राउंड से अधिक फायरिंग की बात कही जा रही है. हालांकि इस पर अभी पुलिस कुछ कहने से बच रही है. वारदात वाली जगह से दर्जन भर खोखा बरामद किया गया है. बाइक से चार की संख्या में आए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए. घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

घटना हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र के पंचदमिया गांव की है. मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा गया. लोगों ने जमकर बवाल काटा. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुस कर राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या की है. गोली लगने के बाद खून से लथपथ हालत में समर्थक जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जिला अस्पताल में भीड़ लग गई. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. अस्पताल में भी पुलिस बल को तैनात करना पड़ा.

Bhim Army Rakesh Paswan Murder: वैशाली में भीम आर्मी के संयोजक को गोलियों से भूना, हत्या के बाद भारी बवाल

'पहले पैर छू कर प्रणाम किया, फिर...'

मृतक राकेश पासवान की भतीजी ने रोते हुए पूरी घटना बताई. कहा कि चार की संख्या में बदमाश आए थे. पहले पापा (राकेश पासवान) का पैर छू कर प्रणाम किया फिर गोली मार दी. सीने पर, पीठ पर, सभी जगह मारी है. 20 से ज्यादा फायरिंग की और सभी भाग गए.

जिला अस्पताल में तोड़फोड़

घटना के बाद जब जिला अस्पताल में डॉक्टर ने राकेश पासवान को मृत घोषित कर दिया तो समर्थक और चाहने वाले आक्रोशित हो गए. अस्पताल में तोड़फोड़ की. हंगामा किया. बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर समर्थक लौट आए. हाजीपुर के लालगंज बाजार को बंद कराया. हंगामा कर आगजनी भी की.

इस मामले पर हेड क्वार्टर डीएसपी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि राकेश पासवान की दरवाजे पर गोली लगने से मौत हुई है. वह मौके पर नहीं पहुंचे हैं. घटना को किसने अंजाम दिया है और कैसे हुई है इसकी जांच में हम लोग लगे हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar News: दिल्ली से लौटने के बाद CM नीतीश कुमार बोले- 'आप लोग चिंता मत कीजिए, सब कुछ…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
CJP के अभिजीत दीपके को तेज प्रताप ने बुलाया बिहार? बता दिया अगला टारगेट
CJP के अभिजीत दीपके को तेज प्रताप ने बुलाया बिहार? बता दिया अगला टारगेट
Dharmendra Pradhan Resign: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नई मांग, 'अभी तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'दमनकारी सरकार के…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget