एक्सप्लोरर

इस शानदार ट्रेन से पांच ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराएगी रेलवे, भारत गौरव ट्रेन में ऐसे पायें टिकट

Bharat Gaurav Tourist Train : धार्मिक पर्यटन की योजना बना रहे हैं तो पूर्व रेलवे रियायती दर पर टिकट देगा और मई में 5 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगा. 12 दिन की इस यात्रा का सारा इंतजाम रेलवे ही करेगा.

Bhagalpur : अगर आप घूमने के शौकीन हैं और मई में धार्मिक स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं या परिवार के साथ धार्मिक जगहों के साथ-साथ पर्यटन का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा अवसर है. कोलकाता से भागलपुर के रास्ते पहली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 20 मई को रवाना होगी. ये 11 रात और 12 दिन का सफर होगा. इस दौरान ट्रेन 5 ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगी. इनमें ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर और  त्रयंबकेश्वर के साथ-साथ स्टेचू ऑफ यूनिटी, शिरडी के साईं बाबा और शनि शिंगणापुर का दर्शन शामिल है.

टिकट पर मिल सकती है कुल 39 फीसद तक छूट

रेलवे की ओर से कहा जा रहा है कि टिकट में 33 फीसद छूट पहले से ही दी जा रही है. अगर 15 लोग एक साथ टिकट लेंगे तो 6 फीसदी की छूट और दी जाएगी. रेलवे लोगों के घर जाकर भी टिकट की बुकिंग करेगा. इस तरह से कुल रियायत लगभग 39 फीसद की हो जाएगी. इतना ही नहीं अगर आप अपने परिवार के साथ जाना चाहते हैं और 5 लोगों का टिकट कराना है आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, रेलवे आपके घर पर आकर आपका टिकट बुक करेगा. अगर छोटे बच्चे हैं और तो  5 साल तक के बच्चे का कोई टिकट नहीं लगेगा. हर टिकट पर 4 लाख रुपये तक का बीमा भी है. 

स्लीपर के साथ एसी-3 और एसी-2 बोगी की भी है व्यवस्था 

इस ट्रेन में कुल 315 इकोनॉमी स्लीपर क्लास के बर्थ हैं और हर व्यक्ति को इसके लिए 20 हजार 60 रुपये किराया देना है. इसी किराये में आपको 11 रात और 12 दिन खाना, होटल में रहना और नॉन एसी बस में घूमने की सुविधा भी रहेगी. इसी तरह जो एसी थ्री से यात्रा करेंगे उनके लिए कुल  297 बर्थ है और हर व्यक्ति का किराया 31 हजार 800 रुपये है. इसमें होटल में एसी कमरा रहेगा लेकिन घूमने की व्यवस्था नन एसी बस से रहेगी. सेकंड क्लास एसी से यात्रा के लिए 44 बर्थ है और प्रति व्यक्ति किराया 41 हजार 600 है.

कोलकाता से 20 मई को रवाना होनी है ट्रेन 

आईआरसीटीसी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर राजेंद्र गोयल ने बताया कि ट्रेन 20 मई को कोलकाता से रवाना होगी और उसी दिन शाम को भागलपुर पहुंचेगी. भारत गौरव ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें 14 अत्याधुनिक डिजाइन वाले एलएचबी कोच रहेंगे. इनमें 7 स्लीपर, 3 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी की बोगी होगी. इसके साथ ही एक पैंट्री कार, दो एसएलआर बोगी होगी. ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा, इंश्योरेंस पॉलिसी, मनोरंजन के साधन व स्पेशल टूरिस्ट गाइड की व्यवस्था रहेगी. दो ट्रेन मिली है जिसमें एक ट्रेन ज्योतिर्लिंग का दर्शन करवाएगी. दूसरी ट्रेन कोलकाता से नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे सेवन सिस्टर यानी पूर्वोत्तर भारत के दर्शन करवाएगी. आईआरसीटीसी के टोल फ्री नंबर 85959 04074 और 85959 04027 पर या इसकी वेबसाइट पर ट्रेन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें :-Bihar Politics: नीतीश का इफ्तार औवैसी का वार, बिहार में हिंसा पर AIMIM की घेराबंदी से महागठबंधन की बढ़ीं मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?
बांकीपुर चुनाव के बीच CM सम्राट ने बुलाई बैठक, नीतीश कुमार भी रहेंगे, PK के खिलाफ बनेगी रणनीति?

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget