एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश का इफ्तार औवैसी का वार, बिहार में हिंसा पर AIMIM की घेराबंदी से महागठबंधन की बढ़ीं मुश्किलें

Nitish Kumar Iftar Party: इफ्तार के बाद सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. इस मामले में एआईएमआईएम की एंट्री से महागठबंधन के वोट बैंक पर जरूर प्रभाव पड़ने वाला है.

पटना: नीतीश कुमार का फुलवारीशरीफ में इफ्तार पार्टी (Iftar Party) से बिहार की राजनीति में बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी (BJP) बिहार हिंसा को लेकर पहले से नीतीश सरकार को घेर रही थी. वहीं, इफ्तार पार्टी के बाद से सीएम नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. अब इसको लेकर बीजेपी के साथ-साथ एआईएमआईएम (AIMIM) भी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोल रही है. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने मंगलवार को कहा कि नालंदा में हिंसक घटना होती है, वहां अशांति है लेकिन नीतीश कुमार को कोई पछतावा नहीं है, उन्होंने सोमवार को इफ्तार में भी शिरकत की थी. एआईएमआईएम चीफ के इस बयान से महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सीमांचल में एआईएमआईएम की अच्छी पकड़ है. इससे महागठबंधन के वोट बैंक जरूर प्रभावित हो सकता है.

नीतीश कुमार को नहीं है कोई पछतावा- असदुद्दीन ओवैसी

नालंदा में हिंसक घटना को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बिहारशरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले कर दिया गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया. इसके पीछे साजिश है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जानते थे कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी वहां अशांति थी. उन्हें कोई पछतावा नहीं है, उन्होंने कल इफ्तार में भी शिरकत की थी. सीएम नीतीश और तेजस्वी राज्य में मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं.

महागठबंधन के लिए सीमांचल में बढ़ेगी परेशानी

बता दें कि बिहार में सीमांचल महत्वपूर्ण स्थान रखता है. अभी सारी पार्टियां सीमांचल में पूरी ताकत झोंक दी हैं. बीजेपी पहले ही गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के साथ-साथ कई कार्यक्रम में सीमांचल में कर चुकी है. इसके बाद हाल ही में महागठबंधन ने भी रैली के लिए सीमांचल को ही चुना था. वहीं, 2020 विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम का सीमांचल में अच्छा प्रदर्शन रहा. इस क्षेत्र में एआईएमआईएम की वोट बैंक है. अभी नालंदा मुद्दे पर नीतीश सरकार के खिलाफ एआईएमआईएम चीफ के बयान के बाद सीमांचल क्षेत्र में तो जरूर महागठबंधन के लिए चुनौती बढ़ने वाला है.

इफ्तार पार्टी बना चर्चा का विषय

वहीं, जेडीयू के एमएलसी खालिद अनवर ने पटना के फुलवारी शरीफ स्थित अपने आवास पर सोमवार को इफ्तार पार्टी दी थी. उन्होंने इसमें सीएम नीतीश कुमार को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया था. खास बात ये हैं कि उन्होंने अपने इस इफ्तार पार्टी के मंच पर लालकिले की आकृति बनवाई थी. वहीं, कैप्शन में लिखा था, "बिहार के लोग आपके साथ हैं. देश आपका इंतजार कर रहा है, रमजान मुबारक." इसी इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के आने के बाद से बीजेपी के नेता उनके खिलाफ निशाना साधने में जुटे हैं. इसे तुष्टिकरण बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: मोदी सरकार के खिलाफ श्याम रजक के बिगड़े बोल, कहा- 2024 चुनाव में दिल्ली में बैठे 'नाजायज' लोगों को हटाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की बड़ी रेड, रांची में RSS दफ्तर पर हमले के बाद पटना में क्या मिला?
NIA की बड़ी रेड, रांची में RSS दफ्तर पर हमले के बाद पटना में क्या मिला?
दिल्ली हादसे के बाद सम्राट सरकार अलर्ट, बिल्डिंग के लिए बनाए नए नियम
दिल्ली हादसे के बाद सम्राट सरकार अलर्ट, बिल्डिंग के लिए बनाए नए नियम
 बिहार में 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री होगी? BJP विधायक बोले- 'सनातन...'
 बिहार में 'हनुमान अंश' टैक्स फ्री होगी? BJP विधायक बोले- 'सनातन...'
बांका में Instagram पर दोस्ती, फिर अपहरण और 27 लाख की फिरौती
बांका में Instagram पर दोस्ती, फिर अपहरण और 27 लाख की फिरौती

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget