एक्सप्लोरर

Bhagalpur Cylinder Blast: भागलपुर में सिलेंडर ब्लास्ट, आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त, घटना के बाद घर का मालिक फरार

Bhagalpur News: घटना मोजाहुदपुर थाना क्षेत्र की है. कहा जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने के बाद गोदाम में रखे तेल में भी आग लग गई.

भागलपुर: मोजाहिदपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर गुरुवार की सुबह एक घर में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर फटने के बाद घर में भीषण आग लग गई. आसपास के कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हो गए. जिस घर में यह ब्लास्ट हुआ है वह कैलाश नाम के शख्स का बताया जाता है. वह घटना के बाद फरार है. लोगों का कहना है कि कैलाश घर में ही अवैध तरीके से केरोसिन तेल का धंधा करता था और इसकी भनक मोजाहिदपुर थाने की पुलिस को नहीं थी.

आग लगने के बाद लोगों ने करीब दो घंटे तक उसे बुझाने का प्रयास किया. आग की लपटों से आसपास के कई घरों में धुआं भर गया. लोगों ने कहा कि थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर केरोसिन तेल का बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार किया जाता है. इसको लेकर वे आक्रोशित भी दिखे. घटना की सूचना मिलने के बाद मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. कुछ देर बाद ही वो लौट गए.

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आग बुझाने के लिए मौके पर फायर बिग्रेड छह छोटी बड़ी गाड़ियां पहुंचीं. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. इधर अवैध तरीके से केरोसिन तेल का धंधा करने वाला और घर का मालिक कैलाश घटना के बाद से फरार है. लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर फटने के बाद गोदाम में रखे तेल में आग लग गई और घटना भयावह हो गया. इस हादसे में एक शख्स जख्मी हुआ है जिसका इलाज निजी अस्पताल के बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है. 

कुछ महीने पहले काजबलीचक में हुआ था ब्लास्ट

बता दें कि कुछ महीने पहले भागलपुर के ततारपुर थाना क्षेत्र के काजबलीचक में ब्लास्ट हुआ था. 15 लोगों ने अपनी जान को गंवा दी थी. मामला अवैध पटाखा से जुड़ा था. अवैध तरीके से पटाखा बनाने वाले लोगों के पर मामला दर्ज कर कार्रवाई भी की गई थी लेकिन अभी इस तरह से शहर में अवैध तरीके से धंधा जारी है.

यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: सीतामढ़ी का रिश्वतखोर ड्रग इंस्पेक्टर, निगरानी की टीम ने दो लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget