एक्सप्लोरर

Bhagalpur Accident: भागलपुर में भीषण हादसा, स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 बारातियों की मौत, 3 गंभीर

Bhagalpur News: स्कॉर्पियो में गाड़ी के ड्राइवर समेत कुल 9 लोग सवार थे. बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र से श्रीमदपुर जा रही थी. एनएच 80 पर घोघा के आमापुर गांव के पास यह हादसा हो गया.

Bhagalpur Road Accident: बिहार के भागलपुर में सोमवार (29 अप्रैल) की रात एक भीषण सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. ये सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर बारात जा रहे थे. स्कॉर्पियो में गाड़ी के ड्राइवर समेत कुल 9 लोग सवार थे. इसी दौरान एनएच 80 पर घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के पास छर्री लदा ट्रक (हाइवा) स्कॉर्पियो पर पलट गया. घटना के बाद हड़कंप मच गया. पल भर में खुशी का माहौल मातम में पसर गया.

कैसे हुई घटना?

घटना को लेकर यह बात सामने आ रही है कि ट्रक के टायर फटने की वजह से यह हादसा हुआ है. बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र से श्रीमदपुर जा रही थी. सुनील दास के बेटे मोहित की शादी थी. ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो से बारात कहलगांव की ओर जा रही थी. उसी समय कहलगांव की ओर से छर्री लदा ओवरलोड ट्रक आ रहा था. सड़क निर्माण के कारण एक तरफ रोड ऊंचा है तो दूसरी तरफ नीचा है. ट्रक का टायर फट गया जिससे ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और वह स्कॉर्पियो पर पलट गया.

ढाई घंटे तक चलता रहा रेस्क्यू का काम

घायलों को देर रात मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया और फिर यहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. मरने वाले छह लोगों में एक करीब 10 साल का बच्चा भी है. रात में हुई इस घटना की जानकारी घोघा थाना पुलिस को दी गई. जेसीबी की मदद से छर्री को हटाया गया. इसके बाद घायलों को निकाला गया लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी. करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू का काम चलता रहा.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमने गाड़ी के अंदर फंसे गांव के ही राजमिस्त्री के चेहरे को देखकर पहचाना. उसका आधा शरीर गाड़ी में फंसा हुआ था. लोग बचाने में जुटे थे. यह घटना कहलगांव से करीब सात किलोमीटर दूर पर हुई है. फिलहाल घटना को लेकर आधिकारिक रूप से बयान जारी नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- पवन सिंह संग सेल्फी लेने में कार का शीशा टूटा, पावरस्टार ने पकड़ा सिर... फिर मुस्कुराए, LIVE VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget