एक्सप्लोरर

पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

Bettiah News In Hindi: बेतिया के लौरिया में छठियार कार्यक्रम के दौरान तेज रफ्तार बस ने लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की मौत और आधा दर्जन घायल हुए. पुलिस जांच में जुटी है.

पश्चिमी चंपारण के बेतिया में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया. लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए निकल गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, बनकटवा गांव में देवेंद्र दुबे के घर बेटे के जन्म के बाद छठियार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा भी लगाया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. इसी दौरान सड़क से गुजर रही एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को रौंदते हुए निकल गई. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'

हादसे में 5 लोगों की मौत

हादसे में मरने वालों की पहचान संजय कुमार, छांगुर राम, राकेश कुमार दुबे, देवेंद्र दुबे और बहादुर महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि जिस घर में बच्चे के जन्म की खुशी में छठियार कार्यक्रम हो रहा था, उसी परिवार के सदस्य देवेंद्र दुबे की भी हादसे में मौत हो गई. घटना के बाद परिवार की खुशियां कुछ ही देर में मातम में बदल गईं.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल करीब आधा दर्जन लोगों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें-  बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget